*उत्तर प्रदेश/सुलतानपुर*
सुल्तानपुर 8 सितंबर 26*राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह का सुलतानपुर में भव्य स्वागत*
सुल्तानपुर *राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष माननीय ऐश्वर्य राज सिंह, सदस्य संसदीय बोर्ड माननीय चंद्रबली यादव एवं राष्ट्रीय लोकदल के कोषाध्यक्ष माननीय बी.एल. प्रेमी का अमहट चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष बेलाल अहमद एडवोकेट एवं प्रदेश महासचिव शाह आलम ने किया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से अतिथियों का स्वागत कर उनका अभिनंदन किया।स्वागत समारोह के दौरान नेताओं ने संगठन की मजबूती, किसानों, युवाओं और आम जनता के मुद्दों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहा है और प्रदेश में पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ जुटे हुए हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रम के दौरान उत्साह का माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। इस मौके पर ज़फर हसनैन बब्बन अध्यक्ष विधान सभा 188,रमेश मोदनवाल जिला महासचिव ,मोहम्मद शाद ,जमील,अख्तर, नोमान, अनिल,बृजेश मास्टर आदि उपस्थित रहे।*

More Stories
बाराबंकी 8 सितंबर 26*बाराबंकी में सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 48 सेमी ऊपर
मुजफ्फरनगर 8 सितंबर 26*शक्तिवर्धक दवा का फर्जी विज्ञापन चलाकर साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार*
लखीमपुर खीरी8सितंबर 26*लगातार बारिश से फिलहाल राहत, लेकिन अगले कई दिनों तक हल्की बारिश के आसार