April 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सुल्तानपुर 4 जनवरी 26  *  *बल्दीराय से 57 गांव तहसील सदर में हुए शामिल, लोगों को मिलेगी राहत। .

सुल्तानपुर 4 जनवरी 26  *  *बल्दीराय से 57 गांव तहसील सदर में हुए शामिल, लोगों को मिलेगी राहत। .

सुल्तानपुर 4 जनवरी 26  *बल्दीराय से 57 गांव तहसील सदर में हुए शामिल, लोगों को मिलेगी राहत। .

*हथियानाला पर बनेगा‌ नया विद्युत शवदाहगृह : विनोद सिंह*

*बल्दीराय से 57 गांव तहसील सदर में हुए शामिल, लोगों को मिलेगी राहत*

सुल्तानपुर : शहर के विनोबा पुरी मोहल्ले स्थित हथियानाला पर नया विद्युत शवदाहगृह बनाया जाएगा। इसके लिए शासन स्तर पर वार्ता चल रही है। जल्द यह योजना धरातल पर उतर आएगी।

बल्दीराय तहसील के 57 गांव सदर तहसील में शामिल किए जाने के विषय पर जिला पंचायत के सभाकक्ष में पूर्व मंत्री एवं शहर विधायक विनोद सिंह की तरफ से पत्रकार वार्ता रविवार दोपहर आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता के दौरान शहर के ट्रैफिक जाम के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। शहर विधायक विनोद सिंह ने कहा कि शहर के ठेला खोमचा और अवैध अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को एक स्थान पर लाने के लिए जिलाधिकारी से वार्ता चल रही है। रोडवेज स्टेशन पर जाम खत्म करने के लिए प्रयास चल रहा है। जल्द बस स्टेशन शहर से दूर स्थापित करने का काम किया जाएगा। इसके लिए हम और जिलाधिकारी कुमार हर्ष तेजी से इस काम में लगे हुए हैं। मजदूर मंडी फ्लाईओवर के नीचे स्थापित करने को लेकर भी बड़ी तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसके लिए पूर्वसांसद मेनका गांधी की तरफ से भी प्रयास किया गया था। जिसको अमलीजामा पहनाने के लिए हम लगातार प्रयासरत हैं। अधिकारियों के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में व्यस्त रहते हुए जनता की समस्याओं से दूर रहने की 77 विधायक ने आपत्ति जताई और खेद प्रकट किया।

Taza Khabar