सुल्तानपुर 17 नवंबर 26*भाजपा के पार्षद के बेटे पर बलातकार का आरोप आरोप,
पीड़िता के परिजनों को धमकाने का दावा
सुल्तानपुर : भाजपा के पार्षद के बेटे पर बलातकार का आरोप आरोप, पीड़िता के परिजनों को धमकाने का दावा; रसूख के दबाव में कार्रवाई न होने पर पुलिसिया कार्यवाही पर उठे सवाल। शादी का झांसा देकर नाबालिग से यौन शोषण के गंभीर मामले में मुकदमा दर्ज होने के 36 घंटे बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोपी भाजपा के सभासद का पुत्र बताया जा रहा है। आरोपी लम्भुआ निवासी भाजपा नेता हरिओम अग्रहरि का नाम सामने आने के बाद मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोग घर पहुंचकर सुलह का दबाव बना रहे हैं और जान से मारने जैसी धमकियां दे रहे हैं। रास्ते में रेकी किए जाने का भी आरोप है। पीड़िता और उसकी मां दहशत में हैं। परिजनों का दावा है कि प्रभावशाली नेताओं के संरक्षण के चलते गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है। अब सवाल यह है कि कानून सबके लिए बराबर है तो फिर आरोपी की गिरफ्तारी में देरी क्यों? क्या पुलिस राजनीतिक रसूख के आगे बेबस है? प्रशासन से पीड़िता को सुरक्षा और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग उठ रही है।।

More Stories
नई दिल्ली 17 नवम्बर 26*सुप्रीम कोर्ट से आजम खान और परिवार को बड़ी राहत
कानपुर नगर 17 नवम्बर 26*कानपुर मंडल के नए मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने संभाला कार्यभार,
दिल्ली, 17 नवंबर 2026*सोनिया विहार में गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला उत्तर-पूर्वी दिल्ली,