March 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बिहार २४  दिसंबर २५ * बिहार में 28 दिसंबर तक शीतलहर से राहत नहीं। ....`

सुल्तानपुर 22दिसम्बर 25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर सुल्तानपुर कई कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

सुल्तानपुर 22दिसम्बर 25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर सुल्तानपुर कई कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

 

[22/12, 9:07 am] +91 96513 34025: *फर्जी प्रमाण पत्र से होमगार्ड की नौकरी पाने का आरोपी गया जेल*

*जज अनुकृति रावत ने ट्रैफिक एसआई के भाई को जेल भेजने का दिया आदेश*
————————————
सुल्तानपुर। फर्जी जाति प्रमाण-पत्र व अन्य कूटरचित दस्तावेज लगाकर होमगार्ड की नौकरी हथियाने वाले आरोपी अच्छेलाल को गिरफ्तार कर रविवार को अदालत में पेश किया गया। प्रभारी रिमांड मजिस्ट्रेट अनुकृति रावत की अदालत ने आरोपी की रिमांड स्वीकार करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है।
कोतवाली नगर के नई कॉलोनी पुलिस लाइन के रहने वाले वादी पंकज कुमार ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में अर्जी दी। जिनके आरोप के मुताबिक कूरेभार थाने के राघवपुर-ईरूल के रहने वाले आरोपी अच्छेलाल ने अनुसूचित जाति का व्यक्ति होने के बावजूद अनुसूचित जनजाति का फर्जी जाति प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेज विभाग में देकर होमगार्ड पद पर नौकरी पा लिया था। पंकज कुमार के आरोप के मुताबिक उन्होंने जब इस फर्जीवाड़े की शिकायत विभाग में किया तो मामले की जांच कराई गई और आरोप की पुष्टी होने पर उन्हें 16 अक्टूबर 2023 को होमगार्ड पद से हटा दिया गया। मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तत्कालीन होमगार्ड कमांडेंट राधेरमण सिंह यादव को निर्देशित किया गया था,फिलहाल उन्होंने मुकदमा नहीं दर्ज कराया। प्रकरण के सम्बंध में जिला कमांडेंट होमगार्ड से भी शिकायत हुई,फिर भी वही हाल रहा। नतीजतन वादी पंकज कुमार को अदालत की शरण लेनी पड़ी। सीजेएम नवनीत सिंह के आदेश के बाद आरोपी अच्छेलाल के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने फर्जीवाड़े के आरोपी अच्छेलाल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया,जिसे अदालत ने जेल भेजने का आदेश दिया है। आरोपी अच्छेलाल की तरह ही उनके भाई रामप्रताप के खिलाफ भी एससी होने के बावजूद एसटी का जाति प्रमाण लगाकर ट्रैफिक पुलिस में एसआई पद पर उन्नाव जिले में नौकरी करने का आरोप लगाते हुए वादी पंकज कुमार ने अर्जी दिया है,जिस पर सीजेएम कोर्ट में बहस के लिए 23 दिसम्बर की तारीख तय की गई है।
[22/12, 9:07 am] +91 96513 34025: *होटल मैनेजर पर हमले के छह आरोपियो की अग्रिम जमानत खारिज*

*जौनपुर जिले के भाजपा विधायक परिवार का लोहरामऊ स्थित होटल में हुई घटना से जुड़ा मामला*
—————————————-
सुल्तानपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के होटल पर बवाल मचाने व होटल मैनेजर समेत अन्य पर हमले के आरोप से जुड़े मामले में छह आरोपियो की तरफ से एडीजे तृतीय निशा सिंह की अदालत में अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई,जिस पर कोर्ट का आदेश सामने आया है। अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने मामले में अपराध की गम्भीरता को देखते हुए छह आरोपियो की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दिया है।
कोतवाली देहात थाने के लोहरामऊ स्थित एनएच-56 होटल के मैनेजर रोहित पाण्डेय ने गत 27 नवम्बर की घटना बताते हुए स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया। उनके आरोप के मुताबिक होटल में पार्टी चल रही थी,जहां काफी लोग भोजन कर रहे थे। आरोप के मुताबिक इसी दौरान कोतवाली नगर के गोलाघाट निवासी आरोपी मनीष रावत,जंगलिया-कादीपुर निवासी भूपेंद्र पाण्डेय,कोतवाली देहात के फेरई का पुरवा निवासी सर्वेश मिश्र,इसी थाने के अवधेश पाण्डेय,सीतु पाण्डेय,ऋषि सिंह उर्फ गब्बर व धनपतगंज थाने के अवनीश पंडित होटल में आए। वादी के मुताबिक आरोपीगण पानी के बोतल में शराब पी रहे थे,जिन्हें वेटर ने मना किया तो आरोपियो ने काफी बवाल किया और होटल मैनेजर समेत अन्य को मारा-पीटा। मामले में आरोपी मनीष रावत,अवनीश ओझा, कृष्ण कुमार सिंह,सुजीत पाण्डेय,भूपेंद्र पाण्डेय व अवधेश पाण्डेय की तरफ से पेश अग्रिम जमानत अर्जी को अदालत ने खारिज कर दिया है।
[22/12, 9:35 am] +91 96513 34025: *बंधुआ कला बाजार में चोरी का प्रयास,कई दुकानों के ताले टूटे*
सुल्तानपुर
बंधुआ कला। बंधुआ कला बाजार में देर रात चोरों ने एक के बाद एक कई दुकानों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया। घटना से बाजार के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कुछ सामान चोरी होने की बात सामने आई है, जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है।चोरों ने रवि प्रजापति के मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर चोरी की कोशिश की। इसके अलावा प्रदीप ज्वेलर्स की दो दुकानों और जगत मौर्य सिलाई सेंटर को भी निशाना बनाया गया। प्रदीप ज्वेलर्स की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया गया,ताकि पहचान छिपाई जा सके। बावजूद इसके, एक सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगी है, जिसमें चोर दुकान के अंदर चोरी करता दिखाई दे रहा है।पीड़ित दुकानदार की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार सरोज व एसआई राम प्रकाश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुकानदारों से पूछताछ की।पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापारियों में चिंता बढ़ गई है।

Taza Khabar