सुल्तानपुर १ अप्रैल २६ * स्कूल चलो अभियान का समारोह सत्र 2026-27 का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय अमहट, दूबेपुर,सुलतानपुर के परिसर में किया गया
सुल्तानपुर। स्कूल चलो अभियान का समारोह सत्र 2026-27 का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय अमहट, दूबेपुर,सुलतानपुर के परिसर में किया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय एम.एल.सी.शैलेन्द्र प्रताप सिंह,माननीय विधायक विनोद सिंह व विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया l पी.एम.श्री प्रा.वि.दूबेपुर के बच्चों ने मनमोहक सरस्वती वंदना प्रस्तुत की l उच्च प्राथमिक विद्यालय उघडपुर भटपुरा व प्रा.वि. तुराबखानी के बच्चों ने स्कूल चलो अभियान पर नाटक प्रस्तुत करके उपस्थित जनसमूह का मनमोह लिया l माननीय एम. एल. सी. शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बेसिक शिक्षा,बच्चों के सीखने की नींव होती है l इसलिए सभी बच्चों को सीखने का अवसर देने के लिए शत – प्रतिशत बच्चों का नामांकन विद्यालयों में कराना हम सभी की जिम्मेदारी है l सभी बच्चों को विद्यालय में खेल विधि से व करके सीखने का अधिक से अधिक अवसर मिले, इसे सभी विद्यालयों में सुनिश्चित किया जाए l माननीय विधायक विनोद सिंह ने कहा कि हमारे विद्यालयों में देश के भविष्य का निर्माण होता है, इसलिए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना जरुरी है l आपने आपरेशन कायाकल्प के माध्यम से बेसिक शिक्षा में हो रहे बेहतर बदलाव की सराहना की l मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने स्कूल चलो अभियान समारोह की सराहना करते हुए कहा कि आज बेसिक शिक्षा विभाग में बच्चों का चयन राष्ट्रीय योग्यता आधारित छात्रवृत्ति , नवोदय व विद्या ज्ञान जैसी परीक्षाओं में हो रहा है,यह बेसिक शिक्षा में हो रहे बदलाव का शुभ संकेत है। आपने विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए अभिभावकों से सम्पर्क करने का सुझाव दिया। स्कूल चलो अभियान के संयोजक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने माननीय मुख्यमंत्री जी के शुभकामना संदेश को पढ़कर उपस्थित जनसमुदाय को सुनाते हुए कहा कि सभी बच्चे पढ़ें व आगे बढ़े यही हमारे उत्तर प्रदेश सरकार का मुख्य लक्ष्य है। आपने उपस्थित जनसमुदाय से शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन अपने नजदीकी विद्यालय में कराने की अपील की। सह जिला विद्यालय निरीक्षक जटाशंकर यादव ने कहा कि बच्चे रोज स्कूल आयें इसके लिए शिक्षक विद्यालय में ऐसा शिक्षण करें कि बच्चों को पढ़ने में आनंद आए l जिला सूचना अधिकारी धीरेन्द्र यादव ने बेसिक शिक्षा में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं बालिका शिक्षा पर विस्तार से चर्चा की। जिला समन्वयक योगेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि स्कूल चलो अभियान का प्रथम चरण 01 अप्रैल से 15 अप्रैल तक संचालित किया जा रहा है। इस दौरान शिक्षक अभिभावकों से सम्पर्क करके बच्चों का नामांकन अपने विद्यालय में करेंगे।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा टी.एल.एम. स्टाल व विज्ञान माडल का अवलोकन करते हुए बच्चों व शिक्षकों से विद्यालय में पठन- पाठन पर संवाद किया। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत दो प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।इस दौरान नवप्रवेशी बच्चों को गिफ्ट व पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया l खण्ड शिक्षा अधिकारी दूबेपुर राम तीर्थ वर्मा,जिला समन्वयक योगेन्द्र कुमार मिश्र, श्याम सुंदर यादव ने स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम की व्यवस्था में सराहनीय सहयोग किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दिलीप पाण्डेय, रमेश तिवारी, राजीव मिश्र, फिरोज अहमद एस. आर. जी. सत्यदेव पाण्डेय, एस.आर.जी.सुनील कुमार सिंह तथा पंकज कुमार सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, इरफान, चन्द्र प्रकाश, राकेश, प्रेम, राजनाथ,वृजेश सिंह, अनुपम शुक्ला, कांती सिंह, मिनी पाण्डेय, प्रतिमा यादव तथा समस्त एआरपी व शिक्षक संकुल दूबेपुर ने सक्रिय योगदान दिया। स्कूल चलो अभियान समारोह का संचालन दीपिका द्विवेदी व अनिल यादव ने किया !!

More Stories
हमीरपुर 1 अप्रैल 26*स्वर्ण शताब्दी दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गर्व के साथ मनाया गया
बांदा1अप्रैल26* अमर शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति की जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई*
बांदा1अप्रैल26* पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई*