सुल्तानपुर १९ फरवरी २६ * जनपद सुलतानपुर | पुलिस अधीक्षक का बड़ा फैसला
सुल्तानपुर *पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने उप निरीक्षक उपेंद्र सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें अपना नया पीआरओ (जनसंपर्क अधिकारी) नियुक्त किया है। उनकी सक्रिय कार्यशैली, त्वरित निर्णय क्षमता और बेहतर समन्वय कौशल को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पीआरओ की भूमिका बेहद अहम मानी जाती है। इस पद पर तैनात अधिकारी मीडिया से संवाद, विभागीय सूचनाओं का आधिकारिक प्रसारण तथा पुलिस और आमजन के बीच सेतु का कार्य करता है।
पुलिस महकमे में इस बदलाव को प्रशासनिक कसावट की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कप्तान चारू निगम के सख्त, अनुशासित और परिणाम-केंद्रित नेतृत्व में हाल ही में अपराध नियंत्रण, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण तथा थानों की कार्यप्रणाली में सुधार को लेकर लगातार समीक्षा बैठकें की गई हैं। उसी क्रम में यह नियुक्ति भी की गई है।
सूत्रों के अनुसार, नए पीआरओ के रूप में उपेंद्र सिंह से मीडिया समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने तथा विभागीय सूचनाओं के समयबद्ध संप्रेषण की अपेक्षा की जा रही है।

More Stories
सहारनपुर27जुलाई26*कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद थामेंगे सपा का दामन*
मैनपुरी27जुलाई26*मामूली कहा सुनी के बाद देवर ने भाभी की गर्दन में धार दार हथियार से किया हमला
लखनऊ27जुलाई26*गुरु पूर्णिमा पर सीएम ने लिखी पाती, समझाया गुरु का महत्व*