October 16, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 16 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ 16 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 16 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡️सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें.

लखनऊ 16 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….* योगी आदित्यनाथ का आगरा दौरा आज। शिवाजी म्यूजियम का निरीक्षण करेंगे CM योगी। फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड में जनसभा करेंगे। MLC प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करेंगे CM। दिवंगत MLA छोटेलाल वर्मा के परिजनों से मिलेंगे।

➡️लखनऊ: आज IGRS को लेकर समीक्षा बैठक होगी। अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद करेंगे अध्यक्षता। आज दोपहर 12 बजे IGRS को लेकर समीक्षा बैठक। समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। सभी पुलिस आयुक्तों को शामिल होने के निर्देश दिए गए। आज जिलाधिकारी भी समीक्षा बैठक में होंगे शामिल। आज की समीक्षा बैठक में SSP, SP भी होंगे शामिल। बैठक में मुख्य विकास अधिकारियों को बुलाया गया। नगर आयुक्तों को भी बैठक में शामिल होने के निर्देश। संबंधित सूचनाओं के साथ समय से जुड़ने के निर्देश।

➡️दिल्ली: आज के प्रदर्शन को लेकर पुलिस की अपील। CJP के प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने अपील की। लोगों से किसी सभा में शामिल नहीं होने की अपील। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी। राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रगान का सम्मान करें-पुलिस।

➡️लखनऊ: आज अखिलेश यादव करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस। आज 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे अखिलेश। पार्टी कार्यालय में अखिलेश यादव करेंगे PC।

➡️गाजियाबाद: CM योगी आदित्यनाथ का आज गाजियाबाद दौरा। 2.05 बजे आगरा से हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इंदिरापुरम स्थित निर्माणाधीन RO प्लांट का निरीक्षण करेंगे। MLC चुनाव को लेकर आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। सहारनपुर, मेरठ मंडल के प्रत्याशी होंगे शामिल।

➡️लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज करेंगे PC। आज बीजेपी कार्यालय पर करेंगे प्रेस वार्ता। आज 9.30 बजे BJP कार्यालय पर PC।

➡️लखनऊ: यूपी कांग्रेस विधानमंडल दल को मिलेगा नया नेतृत्व। कांग्रेस MLA वीरेंद्र चौधरी आज ग्रहण करेंगे कार्यभार। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता का कार्यभार ग्रहण करेंगे। आज विधान भवन में होगा कार्यभार ग्रहण समारोह। दोपहर 1 बजे कार्यभार ग्रहण करेंगे वीरेंद्र चौधरी। प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा कराएंगी कार्यभार ग्रहण। महाराजगंज की फरेंदा विधानसभा से MLA हैं वीरेंद्र चौधरी।

➡️कानपुर: कानपुर पुलिस लाइन में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़। होमगार्ड भर्ती के मेडिकल परीक्षण में घूस का मामला। अभ्यर्थियों से 15,000 से 50,000 रुपये तक लेने का आरोप। ऑनलाइन और नकद, दोनों तरीकों से लिया गया पैसा। हंगामे के दौरान डॉक्टर के साथ मारपीट की भी सूचना। जिला कमांडेंट की तहरीर पर पुलिस ने की कार्रवाई। पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया, जांच जारी।

➡️महराजगंज: दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष। मारपीट में एक युवक की मौत। तीन लोग घायल, अस्पताल में भर्ती। बाइक खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद। पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की कार्रवाई। श्यामदेउरवा क्षेत्र के कस्बे का मामला।

➡️दिल्ली: विधानसभा अध्यक्ष करेंगे विद्यार्थियों से संवाद। आज दिल्ली विधानसभा पहुंचेंगे 170 विद्यार्थी। MY भारत कार्यक्रम के तहत होगा आयोजन। 6 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के विद्यार्थी होंगे शामिल। गुजरात, हरियाणा, UP, J&K के विद्यार्थी लेंगे हिस्सा। पंजाब, अरुणाचल प्रदेश के विद्यार्थी भी लेंगे हिस्सा। लोकतांत्रिक प्रक्रिया की दी जाएगी जानकारी।

➡️वाराणसी: अवैध पटाखा बनाने वाले बदमाश से मुठभेड़। चेकिंग के दौरान राजू खान ने की फायरिंग। झाड़ियों में छिपकर पुलिस पर चलाई गोली। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में राजू खान घायल। घायल बदमाश को पुलिस ने हिरासत में लिया। सारनाथ के सरायमोहन में हुई मुठभेड़।

➡️बहराइच: युवक आकाश की हत्या का खुलासा। विवाहिता से प्रेम-प्रसंग में हुई थी हत्या। श्रावस्ती निवासी महिला से था प्रेम-प्रसंग। आकाश महिला पर बात करने का बना रहा था दबाव। महिला ने पति और दो भाइयों के साथ रची साजिश। महिला और उसका पति पुलिस की गिरफ्त में। हत्या में शामिल दोनों भाइयों की तलाश जारी। मटेरा थाना अध्यक्ष ने किया मामले का खुलासा।

➡️बहराइच: कोर्ट पेशी पर आए दंपती पर हमला। SP ऑफिस के पास पति-पत्नी की पिटाई। महिला और व्यक्ति की पिटाई का वीडियो वायरल। पड़ोसी शरीफ से चल रहा जमीनी विवाद। जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट। कोतवाली नगर इलाके में मारपीट का मामला।

➡️आगरा: CM योगी के दौरे से पहले पुलिस अलर्ट। विपक्षी नेताओं के घर पहुंची पुलिस। सपा, कांग्रेस, AAP कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई। कई कार्यकर्ताओं को किया हाउस अरेस्ट। कार्यकर्ताओं पर पुलिस की निगरानी बढ़ी।

➡️रायबरेली: रायबरेली में शॉर्ट सर्किट से लगी आग। बेकरी और रेडीमेड कपड़े की दुकान में लगी आग। आग लगने से बाजार में मचा हड़कंप। कड़ी मशक्कत से आग पर पाया काबू। ऊंचाहार क्षेत्र के हनुमानगंज बाजार की घटना।

➡️हापुड़: खाद्य विभाग का घी बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा। श्रेष्ठा फूड प्रोडक्ट्स में मिलावट के शक में कार्रवाई। 5.34 लाख का घी सीज, 890 किलो घी जब्त। फैक्ट्री में रिफाइंड पाम ऑयल और क्रीम मिला। जांच के लिए खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। नॉन फूड ग्रेड प्लास्टिक ड्रमों में रखा मिला घी। DM के निर्देश पर खाद्य विभाग की छापेमारी। मोदी नगर रोड स्थित फैक्ट्री में छापा मारा गया।

➡️देहरादून: मंत्री रेखा आर्य से जुड़ी बड़ी खबर। पति से परेशान होने की बात आई सामने। मंत्री ने वीडियो बनाकर बयां किया दर्द। रेखा आर्य ने पति के खिलाफ FIR दर्ज कराई। अचानक बिगड़ी मंत्री रेखा आर्य की तबीयत। रेखा आर्य को मैक्स हॉस्पिटल में किया गया भर्ती।

➡️दिल्ली: NSUI कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। संसद मार्ग थाने पर धरना दे रहे थे कार्यकर्ता। प्रदर्शन के दौरान घायल हुए थे NSUI कार्यकर्ता। FIR दर्ज करवाने की मांग को लेकर धरना।

➡️दिल्ली: CJP चीफ दीपके ने जताई आपत्ति। सेंट्रल पार्क बंद करने पर जताई आपत्ति। देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उठाए सवाल। दिल्ली पुलिस के फैसले पर उठाए सवाल। दीपके ने कहा- मुझे हिरासत में लिया गया। ‘अब तिरंगा लहराने के लिए भी रास्ते बंद।’ दीपके ने दोबारा हिरासत में लिए जाने की जताई आशंका।

➡️रायबरेली: ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराया। टक्कर से बिजली का पोल क्षतिग्रस्त। हादसे के बाद इलाके की बिजली सप्लाई बाधित। हादसे में चालक और परिचालक बाल-बाल बचे। लालगंज कस्बे में बघेल नर्सिंग होम के पास की घटना।

➡️कानपुर: बैंक उप प्रबंधक की आत्महत्या का मामला। छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज। ग्राहक और बैंककर्मी भी आरोपियों में शामिल। 15 लाख के लेनदेन को लेकर विवाद का आरोप। ब्याज और ब्लैकमेलिंग से परेशान करने का आरोप। चेक के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोप। 11 लाख रुपये से अधिक की मांग का आरोप। ग्राहक पर 3.96 लाख के गबन का आरोप। जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप।

————————————————————————————

Taza Khabar