बांदा7अक्टूबर 26*सुअर के हमले में युवक घायल,जिला अस्पताल रेफर*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
जसपुरा।थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव के मजरा शिवरामपुर गांव में बुधवार को घर के बाहर बैठे युवक पर अचानक आक्रामक सुअर ने हमला कर दिया।हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा पहुंचाया।शिवरामपुर निवासी अशोक घर के बाहर बैठा था।इसी दौरान अचानक सुअर ने उस पर हमला कर दिया।सुअर के हमले में अशोक घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी जसपुरा लेकर पहुंचे।जंहा पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने घायल को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल बांदा रेफर कर दिया।घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा और आक्रामक सुअरों की समस्या बनी हुई है।उन्होंने संबंधित विभाग से आवारा सुअरों को पकड़ने और ग्रामीणों को राहत दिलाने की मांग की है।
More Stories
मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26 मुजफ्फरनगर में रामजीलाल सुमन के साथ मंच पर दिखीं पूजा अनिल अंबेडकर,,,
मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26* गरबी स्कूल मार्केट के व्यापारियों ने किया राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत,,,
लखनऊ 7 अक्टूबर 26*’56 इंच का सीना’ है तो बैलेट से चुनाव कराएं :संजय सिंह*