सीकर29अक्टूबर24*जिले में एक भीषण सड़क हादसा, हुआ है जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई है और 45 लोग घायल हो गए हैं*
*जयपुर:* सीकर के लक्ष्मणगढ़ इलाके में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बस पुलिया से टकरा गई। हादसे में 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, वहीं गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को जयपुर रैफर किया है। हादसे में 45 से अधिक लोग घायल हुए हैं। जिन्हें 12 एम्बुलेंस के माध्यम से सीकर भेजा गया।
इनमें 28 का इलाज सीकर में चल रहा है, जिनकी स्थिति नॉर्मल है। वहीं गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को जयपुर रैफर किया गया है। हादसा मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे लक्ष्मणगढ़ में पुलिया के पास हुआ। बस सालासर से लक्ष्मणगढ़ आ रही थी। इस दौरान अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

More Stories
मेरठ8अगस्त2026*शिव भक्तों पर पुष्पवर्षा के बाद सीएम का सम्बोधन……*
बांदा 8 अगस्त 26*बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम, दो घंटे बाद खुला रास्ता*
हरिद्वार8अगस्त26*श्रावण कावड़ मेले में DM मयूर दीक्षित और SSP नवनीत सिंह की ‘पैदल ड्यूटी’ बनी चर्चा का विषय*