सिद्धार्थनगर20दिसम्बर24*खेतों में फसल, कागजों में मनरेगा।*
*खुनियांव बिकास खंड में कागजों में लग रहा है मनरेगा श्रमिकों की फर्जी हाजिरी।*
*खुनियांव में फिर शुरू हो गया शासकीय धन की लूट, रोजगार सेवक लगा रहे हैं फर्जी हाजिरी।*
*चक मार्ग के दोनों तरफ उगी है गेहूं की फसल महज़ कुछ लोगों को खड़ा करके लगाया जा रहा है फर्जी हाजिरी।*
*सिद्धार्थनगर*-खुनियांव विकासखंड के ग्राम पंचायत जब्जावा में नई तकनीकी से चकमार्ग पटाई का फर्जीवाड़ा किये जाने का मामला चर्चा में बना हुआ है सूत्रों के मुताबिक ग्राम पंचायत जब्जावा में चकमार्ग पटाई में पहले चकमार्ग को गिने- चुने कुछ मनरेगा श्रमिकों को लगाकर हल्का -फुल्का मिट्टी डलवा दिया गया जिसको दो सप्ताह से भी ऊपर समय बीत गया इस समय खेतों के दोनों तरफ फसल उगी हुई है खेत- खलिहान खाली नहीं है और और अब भी फर्जी ऑनलाइन मास्टर रोल जारी कर करके मनरेगा मजदूरों के नाम पर NMMS द्वारा फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी धन के बंदरबाँट के प्रयास किये जाने का मामला प्रकाश में आया है।
*ग्राम पंचायत जब्जावा में आईडी सं0-3151…1014/LD/ 9584…4441 द्वारा सफीक के खेत से पश्चिम अमीन के खेत तक एग्रो रोड कार्य पर 69 श्रमिकों का आन

More Stories
कानपुर नगर रिपोर्टर रेशमा बेगम कानपुर में आर्थिक तंगी से परेशान होकर शराब के नशे में युवक चढ़ा पानी की टंकी पर, 3 घंटे बाद सुरक्षित रेस्क्यू कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र के जरौली फेस-1 इलाके में मंगलवार सुबह एक युवक के पानी की टंकी पर चढ़ जाने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक युवक नशे की हालत में टंकी पर चढ़ गया और नीचे कूदने की बात कहने लगा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। युवक की पहचान शैलेंद्र दुबे के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार वह ऑटो चलाकर परिवार का खर्च चलाता है, लेकिन उसकी दोनों ऑटो लंबे समय से खराब होकर एजेंसी में खड़ी हैं। काम बंद होने और आर्थिक तंगी के कारण वह तनाव में चल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही बर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और सबसे पहले टंकी के आसपास लगी भीड़ को हटाया। इसके बाद पुलिस ने लाउडस्पीकर के जरिए युवक से लगातार बातचीत की। परिजनों ने भी उसे भरोसा दिलाया कि उसकी गाड़ियों की मरम्मत कराई जाएगी और स्थिति संभाली जाएगी। करीब तीन घंटे तक चले प्रयास के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। नीचे आने के बाद उसने बताया कि लगातार आर्थिक परेशानी और गाड़ियों के बंद होने से वह परेशान था। पुलिस द्वारा युवक का मेडिकल करवाकर नाशा मुक्ति केंद्र भेजने की बात कही जा रही है ताकि आगे से इस तरह की कोई गलत कदम न उठा सके और अनहोनी होने से बचे रोहित चौधरी ने दी पुलिस को जानकारी
उत्तर प्रदेश २७ मई २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर27मई26*ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश, 04 अभियुक्त गिरफ्तार