सागर15सितम्बर24*सागर में तीन महिलाओं और बच्ची के शव कुएं में मिले, फंदे पर लटकी थीं देवरानी-जेठानी, नानी-नातिन पानी में डूबी मिलीं*
सागर। जिले के देवरी थाना क्षेत्र के कोपरा गांव में शनिवार सुबह एक कुएं में तीन महिलाओं सहित एक बच्ची का शव मिला है। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। कुएं में दो महिलाएं फंदे पर लटकी मिलीं। वहीं बुजुर्ग महिला का शव पानी की सतह पर तैर रहा था। छह साल की बच्ची पानी में डूबी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को कुएं से निकलवाने के लिए एसडीईआरएफ की टीम को बुलाया गया। करीब एक से डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद 35 फीट गहरे कुएं से शवों को निकाला गया।
*एसपी मौके पर पहुंचे*
घटना की जानकारी लगते ही सागर से एसपी विकास शहवाल व एएसपी लोकेश सिन्हा भी कोपरा गांव पहुंचे देवरी एसडीओपी शशिकांत सरयाम ने बताया कि मृतकों की पहचान 35 वर्षीय आरती पति करोड़ी लोधी, 29 वर्षीय भारती पति किशोरी लोधी एवं 6 वर्षीय रोमिका पिता किशाोरी लोधी व 65 वर्षीय भाग बाई पति मिट्ठ लोधी के रूप में हुई। आरती व भारती भागबाई के बेटियां होने के साथ देवरानी-जेठानी भी थी। वहीं रोमिका भागबाई की नातिन थी। आरती व भारती मायके में ही रह रही थीं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
*आरती व भारती दोनों के पति जेल में*
जानकारी के मुताबिक आरती व भारती के ससुराल में एक नवविवाहिता सोनू लोधी ने जहर खाकर आत्महत्या की ली थी। इस मामले में आरती व भारती के परिवार को आरोपित बनाया गया था। इस मामले में भारती और आरती के पति जेल में हैं। स्वजन के मुताबिक सोनू की मौत के बाद उसके स्वजन आरती-भारती के घर पहुंचकर गाली-गलौज करते थे। शुक्रवार शाम भी कुछ लोगों ने आकर विवाद किया था। इससे यह लोग परेशान हो गए थे। इसी के चलते संभवत: शुक्रवार की रात उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Stories
बांदा 30 जुलाई 26* ग्रामीण परंपरा विकास संस्थान द्वारा व्यापक जनजागरूकता एवं सघन चेकिंग अभियान*
भागलपुर30.07.2026*पुलिस महानिरीक्षक भागलपुर प्रक्षेत्र द्वारा SDPO कार्यालय नवगछिया का वार्षिक निरीक्षण
भागलपुर30जुलाई26* रेलवे स्टेशन पर मेसर्स सौम्या इंटरप्राइजेज एयर कंडीशन सैलून का भव्य उद्घाटन