सहारनपुर8 सितंबर 26*नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार…*
*सहारनपुर के थाना गंगोह पुलिस ने नाबालिग युवती से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान सीएचसी गंगोह के सामने से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 4 सितंबर 2026 को पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर बादल पुत्र जसवीर वर्मा और सावन पुत्र जसवीर वर्मा, निवासी बीराखेड़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में धारा 65(1)/351(3) बीएनएस और 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। एसएसपी सहारनपुर के निर्देशन में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गंगोह पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बादल पुत्र जसवीर वर्मा, उम्र करीब 19 वर्ष, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की बात कही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक लाल सिंह, हेड कांस्टेबल शेखर चौहान और कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे।*

More Stories
बाराबंकी 8 सितंबर 26*बाराबंकी में सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 48 सेमी ऊपर
मुजफ्फरनगर 8 सितंबर 26*शक्तिवर्धक दवा का फर्जी विज्ञापन चलाकर साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार*
लखीमपुर खीरी8सितंबर 26*लगातार बारिश से फिलहाल राहत, लेकिन अगले कई दिनों तक हल्की बारिश के आसार