*👉सहारनपुर खबर,,,,*
सहारनपुर8अक्टूबर25*मिशन शक्ति फेज 5,0 महिलाओं को जागरूक करता एक चलता फिरता सफल अभियान*
*➡️थाना देहात कोतवाली,थाना बेहट,थाना रामपुर मनिहारान,थाना सदर बाजार,थाना बिहारीगढ़,थाना नकुड,थाना मण्डी,थाना सरसावा,थाना फतेहपुर एवम थाना कुतुबशेर क्षेत्र में मिशन शक्ति टीमों का जागरूकता अभियान लगातार जारी*
*➡️पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र-DIG अभिषेक सिंह के दिशा निर्देशों के चलते*
*➡️एसएसपी आशीष तिवारी,एसपी सिटी व्योम बिंदल एवम एसपी देहात सागर जैन के कुशल निर्देशन में*
*➡️थाना देहात कोतवाली प्रभारी सुबे सिंह की एंटी रोमियो पुलिस टीम ने बैंकों एवम एटीएम का चेकिंग अभियान चलाया,ताकि महिलाओ/बालिकाओ के सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित हो सके*
*➡️थाना बेहट प्रभारी सतपाल सिंह भाटी की मिशन शक्ति एंटी रोमियो पुलिस टीम महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए चलाया चेकिंग अभियान*
*➡️थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी सतेन्द्र नागर के कुशल निर्देशन वाली मिशन शक्ति की भी थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र में धूम ही धूम,टीम ने महिलाओं की सुरक्षा हेतु किया जागरूक*
*➡️थाना सदर बाजार प्रभारी कपिल देव की मिशन शक्ति एंटी रोमियो पुलिस टीम ने नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम की प्रस्तुति दे,महिलाओं के दिलों में बनाई एक नई पहचान*
*➡️थाना बिहारीगढ़ प्रभारी अक्षय शर्मा के कुशल नेतृत्व वाली मिशन शक्ति एंटी रोमियो पुलिस टीम गांवों में चौपाल लगाकर बनाई एक नई पहचान,महिलाओं को किया जागरूक*
*➡️थाना नकुड प्रभारी संतोष कुमार त्यागी की मिशन शक्ति की भी ग्रामीण क्षेत्रों में रही धूम,चौपाल लगाकर पंपलेट वितरित करते हुए महिलाओं/बालिकाओं से किया सीधा संवाद*
*➡️थाना मण्डी प्रभारी रोजन्त त्यागी की मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम की एक और नई पहल,,फोन घुमाओ तत्काल मदद पाओ*
*➡️थाना सरसावा प्रभारी विनोद कुमार की मिशन शक्ति पुलिस टीमे भी ग्रामीण क्षेत्रों में मचा रही है धूम, चौपाले लगाकर किया जा रहा है,महिलाओं को जागरूक*
*➡️थाना फतेहपुर प्रभारी विनय शर्मा की मिशन शक्ति ने यूनियन बैंक/कलसिया तिराहा/ज्योति किरण तिराहा/रूड़की रोड तिराहा/सीएससी फतेहपुर एवम विभिन्न मार्केट में जाकर महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक*
*➡️थाना कुतुबशेर प्रभारी हदय नारायण सिंह की मिशन शक्ति प्रभारी महिला उपनिरीक्षक श्वेता शर्मा व महिला कांस्टेबल ममता ने स्कूल/बाजारों में जाकर महिलाओं/बालिकाओं को किया जागरूक*
*सहारनपुर*/
शहर से लेकर देहात तक मिशन शक्ति फेज 5,0 की धूम ही धूम।स्कूल/कालेजों एवम बाजारो में एवम बालिकाओं/महिलाओं माननीय मुख्यमंत्री की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए हेल्प लाइन नम्बरों से कराया जा रहा है अवगत।
*🤜थाना देहात कोतवाली प्रभारी सुबे सिंह* के कुशल निर्देशन वाली उनकी मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से महिला सुरक्षा और साइबर सतर्कता पर लगातार फोकस करने का काम किया जा रहा है। मिशन शक्ति फेज़ 5.0 के तहत थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम द्वारा महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया।इस अभियान में उप निरीक्षक सुदेशपाल सिंह, महिला उप निरीक्षक रश्मि, मुख्य आरक्षी सीमा एवम महिला कांस्टेबल चारु त्यागी द्वारा संयुक्त रूप जागरूकता अभियान चलाया गया।इस टीम द्वारा थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बैंकों का चेकिंग अभियान चलाया गया ताकि महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित हो सके।और यही नहीं,टीम ने क्षेत्र में उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति के तहत उनके अधिकार,सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के उपायों के बारे में जागरूक किया।जैसे की डिजिटल एरेस्टिंग,ऑनलाइन उत्पीड़न/साइबर अपराध से बचाव के बारे में अवगत कराते हुए सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने के सुझाव दिए गए।महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं और बच्चों के लिए चलाए जा रहे सुरक्षा कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।उपस्थित महिलाओं को साइबर फ्रॉड और साइबर क्राइम से बचने के तरीके बताए गए तथा किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या मैसेज पर सतर्क रहने की सलाह दी गई।
और यही नहीं हेल्पलाइन नंबरों 1090-महिला पावर लाइन,1930-साइबर अपराध शिकायत हेल्पलाइन,108-एंबुलेंस सेवा एवम 112-पुलिस आपातकालीन सेवा की जानकारी दी गई।और यही नहीं टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा हेतु चेकिंग अभियान चलाया।
*🤜थाना बेहट प्रभारी सतपाल सिंह भाटी* के कुशल नेतृत्व वाली मिशन शक्ति एंटी रोमियो पुलिस टीम ने बैंकों/एटीएम एवम विभिन्न सरकारी विभागों में चलाया चेकिंग अभियान,ताकि महिलाओ/बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित हो सके।टीम प्रभारी महिला उपनिरीक्षक मनोरमा,महिला कांस्टेबल शीतल एवम सविता ने विभिन्न बैंकों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था की चैकिंग की गई,ताकि सुरक्षित वातावरण में लेन-देन हो सके।और यही नहीं टीम ने बाजारों में उपस्थित महिलाओं को सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के बारे में जागरूक किया गया।इस मौके पर टीम द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को पंपलेट भी वितरित किए गए।
*➡️थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी सतेन्द्र नागर* के कुशल नेतृत्व वाली मिशन शक्ति एंटी रोमियो पुलिस टीम का व्यापक अभियान मे महिला सुरक्षा,डिजिटल सशक्तिकरण एवम साइबर जागरूकता पर जोर दिया गया।टीम प्रभारी महिला उपनिरीक्षक नेहा चौधरी एवम महिला कांस्टेबल नजमा ने कस्बा रामपुर मनिहारान सहित सर्राफा बाजार,मौहल्ला महल,हाथी गेट,घास मण्डी,मौहल्ला बंजारन,शहरी पुलिया, मौहल्ला कायस्थान,पीठ बाजार,संजय चौक के साथ साथ भीड़भाड़ वाले बाजारों एवम सार्वजनिक स्थलो में जाकर महिलाओं एवम सेंधे संवाद कर कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।
*🤜थाना सदर बाजार प्रभारी कपिल देव* के कुशल निर्देशन में उनकी मिशन शक्ति टीम एवम महिला थाना प्रभारी बबीता तोमर द्वारा जागरूकता अभियान के चलते नुक्कड़ नाटक की बेहतरीन प्रस्तुति दी।जिसमें हैंड टू केयर वेलफेयर के प्रेजिडेंट परम बत्रा,सचिव कार्तिक खुराना,ट्रेजरर विजय दत्ता एवम वरिष्ठ समाज सेविका श्रीमति काजल खुराना की सक्रिय सहभागिता रही।यह नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति घंटाघर चौराहे पर की गई,जिसमें युवा प्रतिभागियों ने आमजन को महिलाओं की सुरक्षा तथा सशक्तिकरण के महत्व से अवगत कराया गया।यह नुक्कड़ नाटक यहां उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं के दिलों में एक नई मिशाल बनाकर चला गया।
*🤜थाना बिहारीगढ़ प्रभारी अक्षय शर्मा* के कुशल निर्देशन वाली मिशन शक्ति एंटी रोमियो पुलिस टीम ने व्यापक अभियान चलाते हुए कस्बा बिहारीगढ़ सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिला सुरक्षा,डिजिटल सशक्तिकरण एवम नशा पर विशेष रूप से फोकस किया।टीम ने कस्बे में जाकर राह चलती महिलाओं एवम थापुल बाजार,सुंदरपुर बाजार गणेशपुर जाकर महिला सशक्तिकरण की कई महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए कहा,कि माननीय मुख्यमंत्री की कल्याणकारी योजनाओं का आप लाभ उठाएं तथा यदी आप किसी भी विकट स्थिति में हो तो सरकार द्वारा जारी हेल्प लाइन नंबरो पर काॅल लगा सकती हो,आपकी तत्काल मदद की जाएगी।इस मौके पर महिलाओं एवम बालिकाओं को पंपलेट भी वितरित किए।
*🤜थाना नकुड प्रभारी संतोष कुमार त्यागी* की मिशन शक्ति टीम ने मिशन शक्ति फेज 5,0 अभियान भी तेजी के साथ चला।इस मौके पर टीम ने बाजारों एवम ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर महिलाओं एवम बालिकाओं को पंपलेट वितरित करते हुए महिलाओं व बालिकाओं से सीधा संवाद कर किया जागरूक।
*🤜थाना मण्डी प्रभारी रोजन्त त्यागी* के कुशल नेतृत्व वाली मिशन शक्ति एंटी रोमियो पुलिस टीम ने भी थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों रायवाला मार्केट,दीनानाथ बाजार,मौहल्ला मुफ्ति,गऊशाला रोड,भगत सिंह चौक,चिलकाना रोड,मदनपुरी कालोनी इत्यादि मौहल्लों एवम बाजारों में जाकर महिलाओं एवम बालिकाओं से सीधा संवाद करते हुए माननीय मुख्यमंत्री की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया,कि आप भी इन महत्वपूर्ण योजनाओं का सीधा लाभ उठा सकते हैं।इधर *इंस्पेक्टर रोजन्त त्यागी* ने महिलाओं एवम बालिकाओं से अपील करते हुए कहा,कि यदी आप किसी से भी प्रताड़ित है, परेशान हैं,तो आप हेल्प लाईन नबंरो के अलावा थाने के सीयूजी नंबर का उपयोग कर फोन लगाओ तत्काल मदद पाओ।आपकी 100 प्रतिशत मदद की जाएगी।आप थाने आकर महिला हेल्प डेस्क से भी मदद ले सकती है।
*🤜थाना सरसावा प्रभारी विनोद कुमार* के कुशल नेतृत्व में उनकी मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम ने एक बड़ी पहल करते हुए महिलाओं/बालिकाओं को डिजीटल सशक्तिकरण और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।टीम ने कस्बे के विभिन्न बाजारों एवम गली मौहल्लों में जाकर महिलाओं व बालिकाओं को पंपलेट वितरित करते हुए कल्याणकारी योजनाओं एवम सरकार द्वारा जारी महत्वपूर्ण हेल्प लाइन नंबरो की जानकारी दी।टीम का सीधा संदेश है,कि आपकी सुरक्षा के लिए पुलिस हर समय तैयार है।इस मौके पर टीम ने महिलाओं कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी।
*🤜थाना फतेहपुर प्रभारी विनय शर्मा* के कुशल निर्देशन वाली मिशन शक्ति एंटी रोमियो पुलिस टीम ने नकुड क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाया।टीम प्रभारी महिला उपनिरीक्षक माधुरी शर्मा व कोमल पंवार ने कस्बा नकुड के जनक बाजार,बस स्टेंड, तहसील चौक,केएलजीएम रोड इत्यादि स्थानों पहुंचकर महिलाओं एवम बालिकाओं से सीधा संवाद करते हुए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवम हेल्पलाइन नंबरो के बारे में अवगत कराया।इस मौके पर भारी संख्या में महिलाए उपस्थित रहीं।इस मौके पर महिलाओं एवम बालिकाओं को पंपलेट भी वितरित किए गए।
*🤜थाना कुतुबशेर प्रभारी हदय नारायण सिंह* की मिशन शक्ति की पुलिस टीम प्रभारी महिला उपनिरीक्षक श्वेता शर्मा एवम कांस्टेबल ममता ने क्षेत्र के स्कुल/कालेजों एवम बाजारों में जाकर पंपलेट वितरित करते हुए महिलाओं एवम बालिकाओं से सीधा संवाद करते हुए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा कहा,कि आप इन योजनाओं का तत्काल लाभ उठा सकती है तथा किसी भी कठिन परिस्थिति में सरकार द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बरों की मदद भी ले सकती है।

More Stories
सुल्तानपुर ०१ मार्च २६ * होली और रमजान त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक
लखनऊ ०१ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें……………….
लखनऊ १ मार्च २६ * खामेनेई की मौत के बाद यूपी हाई अलर्ट पर, प्रदर्शनों पर पुलिस की कड़ी नजर