🆕️ सहारनपुर ब्रेकिंग..
सहारनपुर6जुलाई26*फर्जी रॉयल्टी से उपखनिज परिवहन करने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार….
सहारनपुर*थाना बेहट पुलिस ने फर्जी रॉयल्टी और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए उपखनिज का अवैध परिवहन करने वाले गिरोह के दो और वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से फर्जी रॉयल्टी तैयार करने में प्रयुक्त कंप्यूटर उपकरण, प्रिंटर, सैकड़ों खाली रॉयल्टी प्रपत्र और एक कार बरामद कर सीज की गई है।
बेहट पुलिस के अनुसार, खान निरीक्षक अभिलाष चौबे की तहरीर पर एक जुलाई को थाना बेहट में मुकदमा दर्ज किया गया था।आरोप है कि वाहन स्वामियों, चालकों तथा अन्य लोगों ने फर्जी परिवहन प्रपत्र तैयार कर उन्हें असली रॉयल्टी के रूप में इस्तेमाल करते हुए सैंडस्टोन व क्वार्टजाइट गिट्टी का अवैध परिवहन किया, जिससे सरकार को राजस्व की क्षति पहुंची।मामले में सात नामजद आरोपियों सहित अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।कोतवाली बेहट प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह दीक्षित के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पहले एक आरोपी तसव्वर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था

More Stories
मथुरा 6 जुलाई 26 थाना जैत क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जौनाई में गाड़ी हटाने को लेकर हुई दो पक्षों में फायरिंग एवं मारपीट*
कानपुर नगर6जुलाई26*500 वर्ष प्राचीन श्री महावीर विराजमान मंदिर में मनोज दिवाकर ने टेका माथा,
कानपुर देहात6जुलाई26*सरकार कह”अमेरिका जैसी सड़क” के दावे की खुली पोल – रचना सिंह गौतम