सहारनपुर25मार्च25*इमरान मसूद ने मुसलमानों को सलाह देते हुए दिया आपसी भाईचारे का संदेश*
*मैं ख़ुद मांस नहीं खाता अगर आपके मांस नहीं खाने से किसी को ख़ुशी मिलती है तो क्या दिक़्क़त है*
सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने आपसी एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए बड़ा बयान दिया है. मीडिया में उनका यह बयान काफी वायरल है.
इमरान मसूद ने कहा कि हमें एक-दूसरे के धर्म और त्योहारों का सम्मान करना चाहिए। यह भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। हमें सभी का सम्मान करना चाहिए। मैं मांस नहीं खाता। अगर आप एक दिन मांस नहीं खाते हैं तो क्या दिक्कत है? अगर आप 10 दिन मांस नहीं खाते हैं तो आप घिस नहीं जाएंगे। अगर इससे किसी और को खुशी मिल रही है तो उसे खुशी देने में क्या दिक्कत है।दिल्ली के साथ ही यूपी में भी नवरात्रि से पहले मटन को लेकर सियासत गरमाई हुई है। बीजेपी ने जहां ईद पर मीठी सेवइयां खाने की सलाह दी है तो वहीं अब कांग्रेस के सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद का बयान आ गया है।
इसके पहले दिल्ली से बीजेपी सांसद योगेंद्र चंदौलिया ने कहा, नवरात्रि त्योहार की गरिमा को बनाए रखने के लिए मीट की दुकान बंद होनी चाहिए।इमरान ने मुसलमानो को सलाह देते हुए कहा कि मैं तो मीट खाता नहीं हूं. इसमें अगर एक दिन मीट नहीं खाओगे तो दिक्कत क्या है? अगर 10 दिन मीट नहीं खाओगे तो कोई घिस नहीं जाओगे. दूसरे को अगर इससे खुशी मिल रही है तो उसको खुशी देने में दिक्कत क्या है.

More Stories
अयोध्या 6 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
अयोध्या6अप्रैल 26*पहली बार होगा रामनगरी में चक्रवर्ती महाराज दशरथ महोत्सव, 22 अप्रैल को भब्य भूमि पूजन*
लखनऊ 6 अप्रैल 26*अब नहीं चलेगी स्कूलों की मनमानी… यूपी बोर्ड का बड़ा फरमान,