सहारनपुर25अक्टूबर23*कल भागवत व जयंत सहारनपुर में*
गुरुवार को सहारनपुर में दो बड़े वीआईपी कार्यक्रम होंगे। संघ सर संचालक मोहन भागवत का सहारनपुर में दूसरी बार आगमन होगा। वे सहारनपुर में श्रीकृष्ण ज्ञान मंदिर का शिलान्यास करने के लिए पहुंचेंगे। इसके साथ ही रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी झबीरन गांव एशियन गेम्स में पदक विजेता प्राची को उनके आवास पर सम्मानित करेंगे। दोनों के कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
सहारनपुर के पंत विहार में श्रीकृष्ण ज्ञान मंदिर का रजत जयंती समारोह बनाया जाएगा। मंदिर के आचार्य बाबा कारंजेकर का नागपुर से काफी गहरा संबंध है। जिस कारण रजत जयंती समारोह में आरएसएस के संघ सर संचालक मोहन भावगत शामिल होंगे। वह दोपहर को 11 बजे सहारनपुर पहुंचेंगे। इसके बाद एक घंटे तक पंतविहार स्थित मंदिर में पूजा करेंगे। यहां से उनका काफिला सरसावा पहुंचेगा। जहां पर वह श्रीकृष्ण ज्ञान मंदिर का शिलान्यास करेंगे। पुलिस प्रशासन ने भी कार्यक्रम की सभी तैयारी पूरी कर ली हैं।

More Stories
मिर्जापुर4मई26*मिर्जापुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार वाहन रवाना
लखनऊ4मई26*हुसैनाबाद घंटाघर के पास अवैध रूप से प्राइवेट बसों का स्टैंड बना जनता की हादसे का कारण,
दिल्ली4मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दिल्लीकी कुछ महत्वपूर्ण खबरें