सहारनपुर22अप्रैल25 दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की दो की मौत चार की हालत गंभीर–घायलों
कार का टायर फटने के बाद पेड़ से टकराई कार–दो श्रद्धालुओं की मौत चार की हालत गंभीर–घायलों का हाल-चाल जाने पहुंचे नगर विधायक राजीव गुम्बर…
✔️सहारनपुर: रविवार दोपहर को शहर के खलासी लाइन निवासी अमित जैन पुत्र वीर सेन जैन अपने परिवार के साथ सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में दर्शन कर अपनी वेन्यू कार से वापस सहारनपुर लौट रहे थे–जैसे ही उनकी कार गांव बड़वाला और जसमोर के बीच पहुंची तो कार का अगला टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई–हादसा इतना भीषण था कि कार सवार श्रद्धालु भी कार में ही फंस गए–हादसे में अमित जैन व शुभम जैन पुत्रगण वीर सेन जैन, सुमित पुत्र कैलाश, 5 वर्षीय बच्ची अनिका पुत्री अमित जैन, नीलम पत्नी सुमित जैन तथा 12 वर्षीय अविका पुत्री अमित जैन गंभीर रूप से घायल हो गए–हादसे की खबर मिलते ही कोतवाली बेहट प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह, सब इंस्पेक्टर रॉबिल्स कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को कार से निकलवाकर एंबुलेंस की मदद से बेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया–सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत को गंभीर मानते हुए हायर सैंटर के लिए रैफर कर दिया–हायर सैंटर ले जाते समय दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई–इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि हादसे में घायल अमित पुत्र वीर सेन जैन तथा सुमित पुत्र कैलाश की मौत हो गई–वहीं एक्सीडेंट में दुर्घटनाग्रस्त होकर अंकित जैन एवं सुमित की मृत्यु की खबर लगते ही नगर विधायक राजीव गुंबर ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त की और जल्द से जल्द पोस्टमार्टम कराने के लिए सीएमओ से बात कर परिवार को हर प्रकार की सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया–तथा मेडीग्राम हॉस्पिटल में भर्ती अन्य घायलों का हालचाल जानकर डाक्टरों को अच्छे से अच्छा इलाज करने की बात कही!!ll
रिपोर्ट:नवाजिश खान/ उस्मान अली
More Stories
सहारनपुर 24 अक्टूबर 26*घर में घुसकर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार….
लखनऊ 24 अक्टूबर 26*UP PET परीक्षा को लेकर CM योगी के सख्त निर्देश, करीब 37 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
नई दिल्ली 24 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*