July 27, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सहारनपुर19अप्रैल24*लोकतंत्र का महापर्व सम्पूर्ण देश में सभी ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग कर धूमधाम से मनाया*

सहारनपुर19अप्रैल24*लोकतंत्र का महापर्व सम्पूर्ण देश में सभी ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग कर धूमधाम से मनाया*

सहारनपुर19अप्रैल24*लोकतंत्र का महापर्व सम्पूर्ण देश में सभी ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग कर धूमधाम से मनाया*

*🔷शाम 6 बजे तक जनपद सहारनपुर में 68,097 प्रतिशत हुआ मतदान*

*🔷जनपद सहारनपुर में भी मतदान सकुशल एवम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न,बारिश के कारण मतदान को कुछ देर के लिए रोकना पडा*

*🔷मण्डलायुक्त डाॅ,हर्षिकेश भास्कर यशोदा,पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी द्वारा भी मतदान केन्द्र/बूथो का निरीक्षण कर सुरक्षा कर्मियों को किया आदेशित*

*🔷जिलाधिकारी डाॅ,दिनेश‌ चंद्र,सीडीओ सुमित राजेश महाजन,एसएसपी डाॅ,विपिन ताडा,एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक,एसपी देहात सागर जैन‌ भी मतदान केंद्रो का दौरा करते नजर आए*

*🔷एडीजी मेरठ जोन ध्रुव कांत ठाकुर भी भारी पुलिस बल के साथ नानोता सहित अन्य मतदान केन्द्रों पर पंहुचे तथा सुरक्षा व्यवस्था में तेनात पुलिस बल को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

*सहारनपुर*/
प्रथम चरण के मतदान में सभी पांचों लोकसभा सीटों के लिए 68,097 प्रतिशत वोट पडे।लोकतंत्र का महापर्व(लोकसभा चुनाव 2024)आज जनपद सहारनपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया।लोगों में खासकर युवाओं में मतदान केन्द्रों/बूथों पर अच्छा खासा उत्साह देखा गया,सभी ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग कर यह दिखा दिया,कि लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने में हम आज भी सबसे आगे है।जनपद सहारनपुर में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जहां,जिलाधिकारी डाॅ,दिनेश चन्द्र,मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन,एसएसपी डाॅ,विपिन ताड़ा,एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक एवम एसपी देहात सागर जैन विभिन्न कस्बों में मतदान केन्द्रों/बूथो का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था में लगे सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते नजर आए।और यही नहीं जहां एडीजी मेरठ जोन ध्रुव कांत ठाकुर द्वारा नानोता मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया गया,तो वही पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी एवम मण्डलायुक्त डाॅ,हर्षिकेश भास्कर यशोदा ने भी शहर से लेकर देहात तक मतदान केन्द्रो का निरीक्षण कर सुरक्षा कर्मियों को किया निर्देशित जिलाधिकारी डाॅ,दिनेश चन्द्र,एसएसपी डाॅ,विपिन ताड़ा एवम मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन द्वारा भ्रमणशील रहते हुए शहर से लेकर देहात तक के विभिन्न मतदान केंद्रो का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया ड्यूटी पर तेनात सुरक्षा कर्मियों को किया आदेशित।एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक भी भारी पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए देखे गए।और यही नहीं एसपी देहात सागर जैन भी भारी पुलिस बल के साथ चिलकाना,सरसावा,बेहट एवम नकुड सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रो के मतदान केन्द्रों पर गए एवम चुनाव ड्यूटी में तेनात सुरक्षा कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश,हम आपको बता दें,कि बारिश होने के कारण कुछ देर के लिए मतदान रोका गया,लेकिन लम्बी लम्बी कतारों में लगे लोगों में मतदान को लेकर भारी उत्साह को देखते हुए मतदान को पुन:चालू करना पडा।इधर जनपद सहारनपुर के थाना प्रभारी कोतवाली नगर प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर,थाना मण्डी प्रभारी नेमचंद सिंह,थाना जनकपुरी प्रभारी अमरपाल शर्मा,थाना सदर बाजार प्रभारी संतोष कुमार त्यागी,थाना कुतुबशेर प्रभारी सुनील नागर,थाना सरसावा प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय,थाना चिलकाना प्रभारी कपिल देव,थाना बेहट इंस्पेक्टर योगेश शर्मा,थाना बिहारीगढ़ प्रभारी विनोद कुमार,थाना फतेहपुर प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार,थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा,थाना नानोता प्रभारी अमित नागर,थाना बड़गांव प्रभारी संजीव शर्मा,थाना देवबंद प्रभारी संजीव कुमार,थाना तीतरों प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह,थाना गंगौह प्रभारी हृदय नारायण सिंह सहित विभिन्न थाना प्रभारी भी अपने अपने क्षेत्रो मे भ्रमणशील रहे।

About The Author

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.