*सहारनपुर15 अप्रैल25 को टैक्स वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन, व्यापारियों ने की रणनीतिक बैठकें।*
*सहारनपुर;* नगर निगम द्वारा की गई टैक्स वृद्धि के विरोध में 15 अप्रैल को प्रस्तावित प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए व्यापारियों ने विभिन्न स्थानों पर मीटिंगें कीं। देहरादून रोड पर हुई बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक मनोचा ने नगर निगम की कार्यशैली को हिटलरशाही करार देते हुए कहा कि अब व्यापारी एकजुट होकर विरोध करेंगे।
कोर्ट रोड, नूर बस्ती, पुरानी चुंगी सहित अन्य जगहों पर हुई बैठकों में प्रदर्शन को लेकर रणनीति बनाई गई। इस दौरान पुनीत चौहान, सुरेंद्र मोहन सिंह चावला, अशोक छाबड़ा, संजय भसीन, दीपक खेडा, राजकुमार विज, शादाब लकी, फैजान अहमद समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे

More Stories
बांदा16 अगस्त 26*स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति, सेवा और संवेदना का संदेश
बांदा 16 अगस्त 26*हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह*
पूर्णिया बिहार 16 अगस्त26 बायसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पशु तस्करी करते 3 तस्कर गिरफ्तार, 10 गायें बरामद*