सहारनपुर15जुलाई24*थाना बिहारीगढ़,थाना सदर बाजार,थाना मिर्जापुर,थाना जनकपुरी एवम थाना चिलकाना प्रभारियो की बडी कार्रवाई*
*🔷थाना बिहारीगढ़ प्रभारी विनोद कुमार ने अपनी पुलिस के सहयोग से किया वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़*
*🔷चोरी की 4 बाईकों एवम अवैध असहलो के साथ दो बाईक चोर चढ़े पुलिस के हत्थे,भेजा जेल*
*🔷थाना सदर बाजार प्रभारी सुबे सिंह लगातार कामयाबी की और,नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म करने वाला गिरफतार*
*🔷थाना मिर्जापुर प्रभारी बीनू सिंह चौधरी के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने कार से नशीले कैप्सूल की तस्करी करने वाले को पकड़ा,480 नशीले कैप्सूल एवम कार बरामद*
*🔷थाना जनकपुरी प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम की भी बड़ी कार्रवाई,दो अभियुक्तों का किया शांतिभंग में चालान*
*🔷थाना चिलकाना प्रभारी कपिल देव की पुलिस टीम ने पकड़ा तमंचा धारी बदमाश,कब्जे से एक देशी तमंचा व कारतूस बरामद*
*🔷एसएसपी रोहित सिंह सजवान,एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक एवम एसपी देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर जनपद भर मे अपराधियों की धरपकड लगातार जारी*
*सहारनपुर*/
थाना बिहारीगढ़ प्रभारी विनोद कुमार ने आज अपनी पुलिस टीम के सहयोग से,किया वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़,जिसमें दो शातिर वाहन चोरों की गिरफ्तारी करते हुए चार चोरी के दुपहिया वाहन व अवैध असहला किया बरामद।आपको बता दें,कि *थाना बिहारीगढ़ प्रभारी विनोद कुमार* अपनी पुलिस टीम उपनिरीक्षक विनीत चौधरी,कांस्टेबल इस्लाम,गौरव पंवार,प्रशांत कुमार एवम लवलेश राठी के साथ सुन्दरपुर-कुरडीखेडा मार्ग पर वाहनो की चेकिंग कर रहे थे,जैसे ही पुलिस टीम की दो बाईकों पर सवार संदिग्धो पर नजर पड़ी,तो पुलिस टीम ने जैसे ही इन्हें रूकने का इशारा किया तो,यह दोनो बदमाश नहीं रूके तथा अपनी अपनी बाईकें और तेज दौड़ा दी,लेकिन पुलिस साहसिक पुलिस टीम ने इनका पीछा करते हुए इनकी घेराबंदी कर इन्हें पटाखा फैक्ट्री के पास से पकड़ लिया।इन दोनों वाहन चोरों अमित उर्फ बोना पुत्र रतन व भीम पुत्र शिवराज सिंह दोनों ही निवासी ग्राम भगवतपुर के पास मोके से दो चोरी की बाईके,एक बन्दूक पोना-एक नाल एवम 5 कारतूस बरामद किए,जबकि इनकी निशानदेही पर दो अन्य बाईकें और बरामद कर ली है।इसके अलावा *थाना सदर बाजार प्रभारी सुबे सिंह* के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम निरीक्षक दिनेश कुमार ने आज एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक नाबालिग किशोरी के साथ जबरन मुंह काला करने वाले अफजाल पुत्र इकराम निवासी रक्खा कालोनी को रक्खा कालोनी के पास दबिश देते हुए किया गिरफतार।बता दें,कि इस रेप कांड पर *इंस्पेक्टर सुबे सिंह* ने तत्काल संज्ञान लेते हुए इस वहशी दरिंदे की अपनी पुलिस टीम को निर्देशित करते हुए गिरफतारी करवाई। के जबकि *थाना मिर्जापुर प्रभारी बीनू सिंह चौधरी* के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावल ने मय हमराही फोर्स के सहयोग से 1-20 कार से नशे के कैप्सूल की तस्करी कर हिमाचल प्रदेश में अधिक दामों मे बेचने वाले एक नशा कारोबारी अवनीश पुत्र स्व, महेंद्र सिंह जनपद सिरमौर-हिमाचल प्रदेश को 480 नशीले कैप्सूलो के साथ किया गिरफतार।पुलिस ने कार को भी अपने कब्जे में लिया है।और यही नहीं *थाना जनकपुरी प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह* के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक अशोक शर्मा ने भी क्षेत्र की शांति व्यवस्था को भंग करने के प्रयास मे दो अभियुक्तों रामकिशोर स्व, अन्तराम निवासी दामोदरपुरी एवम अकरम पुत्र इकबाल निवासी बादशाही मस्जिद वाली गली खानआलमपुरा का शांतिभंग में किया चालान।जबकि *थाना चिलकाना प्रभारी कपिल देव* के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर आकाश ने आज एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए चेकिंग के दौरान काफी मशक्कत के बाद एक तमंचाधारी बदमाश हारूण पुत्र इकराम निवासी ग्राम दुमझेडी को एक देशी तमंचे व कारतूस के साथ किया गिरफतार।

More Stories
बांदा1अप्रैल26*संदिग्ध परिस्थितियों में मंडल कारागार की महिला जेल वार्डन ने खाया जहर हुई मौत*
बाँदा1अप्रैल26*तेजआंधी के दौरान बुजुर्ग चारपाई समेत उड़ा,हुआ घायल*
रोहतास 1 अप्रैल 26*उपलब्धि : वित्तीय वर्ष 2025–26 डीडीयू मंडल में अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के बड़े पैमाने पर शुभारंभ का वर्ष रहा*