*सहारनपुर11अप्रैल25 में सपा महिला सभा ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।*
*सहारनपुर;* समाजवादी पार्टी महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव सुरैया खान के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय पर सौंपा। यह ज्ञापन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर की गई टिप्पणी के विरोध में उप जिलाधिकारी सहारनपुर को दिया गया। सुरैया खान ने कहा कि अखिलेश यादव की लोकप्रियता से घबराकर भाजपा नेता अमर्यादित बयान दे रहे हैं। महानगर अध्यक्ष गुलशन खान ने कहा कि देश महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार से त्रस्त है। सपा अनुसूचित जाति की राष्ट्रीय सचिव मंजू रानी ने दिल्ली सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। इस मौके पर इसरार चौधरी, करम सिंह, गुलशन अंसारी व काजल खान भी मौजूद रहीं।

More Stories
लखनऊ18जुलाई26*लखनऊ में कोचिंग लाइब्रेरी के बाद बाराबंकी में एक और अग्निकांड
हमीरपुर8जुलाई26*24वां महासाधना महोत्सव में होगा भगवान विश्वकर्मा पूजन | शिवनारायण तिवारी का आध्यात्मिक संदेश
लखनऊ18जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*