सहारनपुर10मार्च24*आकस्मिक बुलाई अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब की बैठक,लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय.*
*▶️गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारो की समस्याओ को लेकर गहरा चिंतन..*
*▶️संगठन का हर कार्यकर्ता पत्रकार हितों के लिए समर्पित- अशोक शर्मा*
*▶️पत्रकार निर्भीक होकर पत्रकारिता करें -डी0के भारद्वाज-*
*सहारनपुर।राष्ट्रीय अध्यक्ष के आहान पर जनपद सहारनपुर में जिला अध्यक्ष डी के भारद्वाज ने बुलाई वरिष्ठ पत्रकारों की आकस्मिक मीटिंग कलमकरो की सुरक्षा से लेकर कई मुद्दों पर महत्वपूर्ण महत्वपूर्ण चर्चा।सहारनपुर हाथी गेट स्थित लोकप्रिय एम न्यूज भारत के मुख्यालय पर रविवार को आकस्मिक अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस कलब की एक बैठक का आयोजन किया है।जिसमे जिले के दूरांचलो से आये अनेक पत्रकारो ने भाग लिया।पत्रकारो ने पत्रकारिता में आने वाली विभिन्न समस्याओ को पटल पर रख्खा,जिनपर गम्भीरता पूर्वक विचार करते हुये उनके निराकरण हेतू उपस्थित पत्रकारो ने अपने विचार से साझा किये।कार्यक्रम को प्रारंभ करते हुये शशीकांत त्यागी ने कहा कि पत्रकारिता आसान नहीं है।उन्होंने कहा कि यदि पत्रकार को अपने विषय की पूर्ण जानकारी नहीं है।और उसे अपने अधिकार एवं मर्यादाओ का पता नही होगा तो उसे कदम कदम पर अनेक समस्याओ का सामना करना पड़ेगा,अतःपत्रकार को एक दायरे में मर्यादा पूर्ण पत्रकारिता करनी चाहिए।जिला प्रभारी महेन्द्र पाल त्यागी का कहना था कि पत्रकार को अपने आपको जानना अत्यंत आवश्यक है यदि हम दूखरों में बुरायी देखते है तो हम भी बुरे है।पत्रकारिता राष्ट्र व समाज के हित में हो।पत्रकार का काम समाज को प्रकाशित करना है।और ऐसा करने के लिए उसे खुद को तपाना पड़ेगा* *पत्रकारिता व्यवसाय नही मिशन एक है पत्रकार का मुख्यकार्य है।कि समाज की समस्याओ को सरकार की दहलीज तक पहुंचाये तथा सरकार द्वारा समाज हित लागू की गयी योजनाओ को जनता के घरो तथा उनके मस्तिक्ष तका पहुंचाये।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजीत त्यागी ने अपने विचार प्रकट करते हुये कहा कि संगठन को शक्ति प्रदान करने के लिये हमे निरंतर प्रयास करने चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा संगठन का हर एक कार्यकर्ता पत्रकार हितों के लिए समर्पित।अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लव का लगभग 11राज्यो में विस्तार हो चुका है और हमारा लक्षय है कि2024 के अतं तक हमारा संगठन देश व्यापी संगठन होगा।ललित शर्मा का कहना था कि पत्रकार को अपनी कलम की तरंगे नही खोनी चाहिए पत्रकार की कलम ही पत्रकार की पहचान होती है।लेखनी से जो अक्षर बनते है।वही समाज लोगो के दिल और दिमांग पर अपना प्रभाव डालते है।हमे छोटे बड़े का भेद भुलाकर पत्रकारिता के धर्म पर ध्यान देना चाहिए जिलाध्यक्ष डीके भारद्वाज ने अपने सम्बोधन में कहा कि पत्येक पत्रकार मर्यादित पत्रकारिता करे तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को वर्तमान में ग्रहण लग चुका है उस ग्रहण को दूर करने के लिए संगठन को मजबूत करना होगा और ऐसे लोगों के विरुद्ध एक अभियान चलाकर उन्हें सलाखों के पीछे भिजवाने का कार्य करना होगा ताकि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ महफूज रह सके।उन्होंने अपने सहयोगियों से कहा संगठन में साफ सुथरी छवि वाले पत्रकारों को ही स्थान दें अन्य तथाकथित पत्रकारों के लिए अन्य बहुत संगठन है,पत्रकार निडर होकर पत्रकारिता करें।समस्याये हर व्याक्ति के समक्ष आती है मात्र संगठन का कार्य उन समस्याओ का निराकरण करना ही नही है। संगठन का कार्य पत्रकारो के हित की लड़ाई लड़ना है। जिसके लिए संगठन हर वक्त आपके साथ खड़ा है व्यक्तिगत लड़ाई तो स्वयंको ही लड़नी पड़ेगी।वहीं गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए जनपद से पैनल का गठन।कार्यक्रम में अभिषेक शर्मा,सुरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा अरविंद चौहान,अवनीश धीमान कुनाल चोधरी,विनय कुमार, फरहत हुसैन राजीव कुमार इत्यादि ने भी अपने विचार रख्खे।कार्यक्रम में अमित सैन अब्बास काजमी अनिल वर्मन एसडी गौतम,राजकुमार त्यागी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा,कुलदीप कश्यप, नवीन गर्ग,सुरेंद्र सिंह रावत के साथ साथ अनेक पत्रकार मौजूद रहे ।

More Stories
कानपुर नगर 21 अप्रैल 26*राधन पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी पर जानलेवा हमला।
लखनऊ 21 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
वाराणसी 21 अप्रैल 26*वाराणसी में डायवर्जन: मुख्यमंत्री के आगमन पर एडवाइजरी, इन मार्गों पर जाने से पहले पढ़ लें खबर*