सहारनपुर*09अक्टूबर23*आवारा कुत्तों ने पांच मासूमों को नोंचा, एक रेफर*
गंगोह मे आवारा कुत्तों ने पांच मासूम बच्चों को काटकर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत के चलते एक बच्चे को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
मोहल्ला गुलाम औलिया निवासी अबूजर (6) पुत्र हसीन, उमैर (5) पुत्र शफीक, उजैर (6) पुत्र मोहसीन और मिसबाह (5) पुत्री इरशाद एवं मोहल्ला गुजरान निवासी अयान (6) पुत्र आरिफ रविवार शाम अपने अपने घर के बाहर खेल रहे थे। अभी आवारा कुत्तों ने उन्हें काटकर घायल कर दिया। उनकी चीखें सुनकर आस पास मौजूद लोगों ने उन्हें कुत्तों से बचाया। सभी बच्चों को सीएचसी ले जाया गया। सीएचसी प्रभारी डा. रोहित वालिया ने बताया कि अयान को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इसके अलावा देहात क्षेत्र में भी कई बच्चों को कुत्तों ने काटकर घायल किया है।

More Stories
कानपुर देहात 3 अगस्त 2026* मा0 उपाध्यक्ष उ0प्र0 राज्य महिला आयोग, की अध्यक्षता में 5 अगस्त को महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का होगा आयोजन।*
नई दिल्ली3अगस्त26* रवींद्र गुप्ता हुए सम्मानित, ‘आरोग्य दर्पण’ संस्था ने किया राष्ट्रीय सम्मान प्रदान
मथुरा 3 अगस्त 26*थाना शेरगढ पर पंजीकृत अवैध शराब के 40 अभियोग में जब्त् अंग्रेजी व देशी शराब को नियमानुसार विनिष्टीकरण किया गया ।*