🆕 सहारनपुर ब्रेकिंग….
सहारनपुर06अप्रैल25*नवरात्र मेले का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम-एसएसपी….
सहारनपुर – जिलाधिकारी मनीष बंसल और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने माँ शाकुम्भरी देवी सिद्धपीठ में चल रहे चैत्र नवरात्र मेले का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने साफ-सफाई, सुरक्षा और खाद्य सामग्री की नियमित जांच के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मेला परिसर में लगे मेडिकल कैंप की व्यवस्थाएं भी परखी गईं। यह मेला 14 अप्रैल तक चलेगा। सुरक्षा के मद्देनज़र 29 मार्च से 14 अप्रैल तक मेला मार्गों पर उपखनिज परिवहन वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। रामनवमी के अवसर पर जिले के मंदिरों में देवी गायन, दुर्गासप्तशती पाठ व अखंड रामायण पाठ जैसे भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुए। निरीक्षण के समय उपजिलाधिकारी बेहट मानवेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

More Stories
मथुरा 5 अगस्त 26*थाना हाईवे पुलिस व ANTF आगरा यूनिट की संयुक्त कार्यवाही में 02 अभियुक्त गिरफ्तार ।*
मथुरा 5 अगस्त 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को अवैध गांजा के साथ किया गिरफ्तार।*
अयोध्या5अगस्त26*चार मासूमों की आंखों में आंसू देख कांप उठा दिल, पूर्व सांसद लल्लू सिंह पहुंचे पीड़ित परिवार के घर।