सहारनपुर01सितम्बर23*सीओ नीरज सिंह को हाईकोर्ट से मिली गिरफ़्तारी से राहत, 50 हज़ार रिश्वत लेने में है आरोपी।
_*सहारनपुर समाचार*_
_इलाहबाद हाईकोर्ट की दो सदस्यीय बैंच ने सहारनपुर, नकुड के सीओ नीरज सिंह को गिरफ्तारी से तीन हफ्ते की राहत दी है। इस दौरान वह विवेचना में पूरा सहयोग करेंगे, भ्रष्टचार निवारण संगठन सहारनपुर और मेरठ की संयुक्त टीम ने 11अगस्त को सीओ नीरज सिंह के पेशकार हरपाल सिंह को थाना सरसावा के गांव अहमदपुर निवासी महेश सैनी से 50 हजार रूपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण थाने के प्रभारी सुभाष सिंह ने आरोपी हरपाल सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिर्पोट दर्ज कराई थी।_
_*आरोप था कि एससीएसटी* के एक मुकदमें को खत्म कराने के लिए पेशकार हरपाल ने महेश सैनी से 80 हजार रूपए की मांग की थी। लेकिन सहारनपुर पुलिस लाइन मेन गेट के पास एनटी क्रप्शन विभाग की टीम ने जाल बिछाकर दरोगा/पेशकार को महेश कुमार से 50 हजार रूपए लेते हुए गिरफ्तार कर लिया था। इसी मामले में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ओर से सीओ नीरज सिंह का नाम हरपाल के ब्यान के आधार पर एफआईआर में बढवा दिया गया था।_

More Stories
भागलपुर24जुलाई26*नीट पेपर लीक के विरोध में भागलपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग*
नई दिल्ली24जुलाई26*पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात छात्रों के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया है।
नई दिल्ली24जुलाई26*छात्रों के आंदोलन के बाद केंद्र सरकार के 6 बड़े कदम, कल से आज तक हुए अहम फैसले