सहारनपुर 13 नवम्बर 26*❇️दलित-मुस्लिम गठजोड़ से बदल सकता है पश्चिमी यूपी का गणित*
*मेरठ में होगी सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की रैली, सहारनपुर में भी बदलेगा समीकरण*

*✍️Ⓜ️मेरठ / सहारनपुर।*पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया समीकरण बनता दिख रहा है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष और नगीना सांसद *चंद्रशेखर आजाद* और एआईएमआईएम के अध्यक्ष *असदुद्दीन ओवैसी* ने मिलकर *सामाजिक परिवर्तन मोर्चा* बनाया है।
इस मोर्चे का सबसे ज्यादा असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में देखने को मिल सकता है, जहां दलित-मुस्लिम, पिछड़े और किसान वर्ग लंबे समय से चुनावी समीकरणों का अहम हिस्सा रहे हैं।
*❇️नगीना में चंद्रशेखर को मिली थी बड़ी जीत*
2024 के लोकसभा चुनाव में चंद्रशेखर ने नगीना से 5 लाख से ज्यादा वोट हासिल कर भाजपा प्रत्याशी को 1.5 लाख से अधिक मतों से हराया था। इसके बाद से पश्चिमी यूपी में उनकी राजनीतिक हैसियत और मजबूत हुई है।
*❇️गठबंधन के बाद ओवैसी की पहली रैली मेरठ में*
गठबंधन के बाद ओवैसी की पहली रैली मेरठ के नौचंदी मैदान में होगी। इस रैली में ओवैसी के साथ मंच पर चंद्रशेखर आजाद भी मौजूद रहेंगे।
*❇️सहारनपुर में भी बदलेगा समीकरण*
पश्चिमी यूपी की राजनीति का केंद्र माने जाने वाले मेरठ के साथ-साथ *सहारनपुर में भी इस गठबंधन का बड़ा असर* देखने को मिल सकता है।
सहारनपुर में दलित-मुस्लिम मतदाताओं की संख्या निर्णायक है। बेहट, सहारनपुर देहात, सहारनपुर नगर, देवबंद, रामपुर मनिहारान, गंगोह और नकुड़ जैसी सीटों पर दलित-मुस्लिम गठजोड़ पहले से ही नतीजों को प्रभावित करता रहा है।
चंद्रशेखर आजाद का गृह जनपद सहारनपुर ही है, इसलिए यहां उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है। वहीं ओवैसी के आने से मुस्लिम मतदाताओं में भी नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि सहारनपुर में सामाजिक परिवर्तन मोर्चा सपा-कांग्रेस, बसपा और भाजपा तीनों के समीकरण बिगाड़ सकता है।
*❇️कई जिलों पर है मोर्चे की नजर*
मेरठ, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद और रामपुर तक सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की नजर है। मेरठ, मुरादाबाद, अलीगढ़ और आगरा मंडल में भी मोर्चा दावेदारी करेगा।
*❇️बुलंदशहर में ताकत दिखा चुकी है आसपा*
बुलंदशहर में आसपा ने 2020 में बुलंदशहर सदर सीट पर हुए विधानसभा उपचुनाव में अपनी ताकत का एहसास करा दिया था। आसपा के प्रत्याशी ने 88645 वोट प्राप्त किए थे।
*❇️सभी दलों के बदल सकते हैं समीकरण*
गठबंधन का असर केवल सपा-कांग्रेस और बसपा तक सीमित नहीं रहेगा। अगर दोनों दल अपने समर्थकों को एक मंच पर लाने में सफल होते हैं, तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चुनावी गणित में बड़ा बदलाव आ सकता है।
*✍️Ⓜ️मुस्तकीम मलिक*
More Stories
अयोध्या13 नवंबर 26*यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1699 वाहनों के ई-चालान
कानपुर नगर 13 नवम्बर 26*शिवराजपुर बिल्हौर*शासन के निर्देशों के विरुद्ध आबकारी विभाग की मिली भगत से सरकारी ठेके पर सुबह से ही बिकने लगती है दारू
लखनऊ13 नवंबर 26*KGMU धर्मांतरण-डॉ. रमीज प्रकरण में 13 डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी।