November 9, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सहारनपुर 9 नवम्बर 26**खाकी का मानवीय चेहरा: बाल गृह के बच्चों के बीच परिवार संग दीपावली मनाने पहुंचे SSP अभिनंदन, बांटी मिठाई और खुशियां*

सहारनपुर *वर्दी की जिम्मेदारियों के बीच इंसानियत और संवेदनशीलता की एक खूबसूरत मिसाल उस समय देखने को मिली, जब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनंदन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बालक एवं बालिका गृह पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों के बीच दीपावली का पर्व मनाया और उन्हें यह एहसास कराया कि खुशियों के इस त्योहार पर वे अकेले नहीं हैं।

8 नवंबर 2026 को थाना जनकपुरी क्षेत्र के जनता रोड, चकरोता रोड स्थित बालक एवं बालिका गृह में पहुंचे एसएसपी अभिनंदन ने बच्चों के साथ काफी समय बिताया। उन्होंने अपने परिवार के साथ बच्चों को मिठाई, पटाखे, मोमबत्तियां और पिज्जा वितरित किए। बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।

एसएसपी और उनके परिवार को अपने बीच पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। किसी के हाथ में मिठाई थी तो किसी के चेहरे पर मुस्कान। इस आत्मीय मुलाकात ने दीपावली के उत्सव को बच्चों के लिए यादगार बना दिया।

**वर्दी के साथ संवेदनशीलता का भी फर्ज निभाया**

Taza Khabar