🆕️ सहारनपुर ब्रेकिंग….
सहारनपुर 26 नवम्बर 26*सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु सहारनपुर पुलिस की सघन पैदल गश्त एवं चेकिंग अभियान….*
सहारनपुर *आगामी त्यौहार , जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से सहारनपुर पुलिस द्वारा सघन पैदल गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है
अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगातार पैदल गश्त की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग करते हुए आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जा रही है*।
पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रहे हैं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित कर रहे हैं
सहारनपुर पुलिस का उद्देश्य स्पष्ट है—जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखते हुए प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना
*सहारनपुर पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता* ।

More Stories
मदुरै 26 नवम्बर 26*कलेक्टर ने कार्तिगई दीपम विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की
सहारनपुर 26 नवम्बर 26*❇️इमरान मसूद ने जिस MLC को सहारनपुर* *देहात से चुनाव लड़ाने का वादा* *किया था, उसी सीट पर सपा ने घोषित* *कर दिया प्रत्याशी!*
लखनऊ 26 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*