सहारनपुर 23अप्रैल 25गांव टिडौली के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।*
—————————–
अंबेहटा (सहारनपुर) नकुड कोतवाली अंतर्गत टिडौली गांव के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक के साथी शव को अंबेहटा में एक चिकित्सक के यहां छोड़कर फरार हो गए सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।ग्राम प्रधान और मृतक के पिता खुर्शीद ने बताया कि मंगलवार को आवेश को उसके साथी अपनी साथ यमुना पर ले गए थे।देर शाम एक युवक ने परिजनों को फोन पर सूचना दी कि अंबेहटा में एक चिकित्सक के यहा हैं। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो आवेश (18) को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने उसके साथियों को फोन मिलाया तो फोन स्विच ऑफ आएं। परिजनो ने आवेश की हत्या होने की आशंका जताई है। चौकी प्रभारी आजाद सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली4अप्रैल26* राजयसभा मे राघव चड्ढा द्वारा अमजनता की समस्या उठाने से aap ने उपनेता पद से हटाया
लखनऊ 4 अप्रैल 26*निजी प्रकाशन की किताबें खरीदने के लिए अभिभावकों पर दबाव बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश
नई दिल्ली 4 अप्रैल 26* स्मार्ट मीटर लगवाना अनिवार्य नहीं- केंद्रीय ऊर्जा मंत्री