सहारनपुर 15जून25*महापौर ने किया सड़क व नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ…
सड़क निर्माण से आमजन को आवागमन में होगी सुविधा…महापौर
सहारनपुर महापौर डॉ.अजय कुमार ने नगर विधायक राजीव गुंबर के साथ वार्ड संख्या 6 वर्धमान कॉलोनी में एक सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का पूजा अर्चना के बीच सड़क पर गेंती चलाकर शुभारंभ किया। नगर निगम द्वारा 38 लाख रुपए की लागत से यह निर्माण कार्य पूरा होगा। इस अवसर पर महापौर डॉ अजय कुमार ने कहा कि यह बहुप्रतीक्षित विकास कार्य क्षेत्रवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में नगर निगम का एक महत्वपूर्ण कदम है। सड़क के निर्माण से जहां आमजन को आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी, वहीं नाली निर्माण से जलभराव जैसी समस्याओं से स्थायी राहत मिलेगी। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पार्षद नीरज शर्मा, मंडल अध्यक्ष विजय वर्मा पार्षद प्रतिनिधि विनोद सैनी सहित बड़ी संख्या मे क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

More Stories
लखनऊ4जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 2 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर4जुलाई26*11 वर्षीय लापता बच्चा को मां से मिलाया कल्याणपुर पुलिस ने*
सहारनपुर4जुलाई26*गुर्जर समाज ने जगन गुर्जर हत्याकांड की सीबीआई जांच की उठाई मांग-राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन,