🆕️ सहारनपुर ब्रेकिंग..
*सहारनपुर15 नवंबर 26*छठ महापर्व पर उमड़ा आस्था का सैलाब, व्रती महिलाओं ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य*

सहारनपुर *बड़ी नहर स्थित मानकमऊ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरों से की गई निगरानी…*
छठ महापर्व के अवसर पर रविवार को सहारनपुर की बड़ी नहर स्थित मानकमऊ घाट पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। संध्या अर्घ्य के लिए बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं और श्रद्धालु घाट पर पहुंचे।
महिलाओं ने नहर के पानी में उतरकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान घाट पर छठ पूजा के पारंपरिक गीत गूंजते रहे। ढोल-बाजों और भक्ति संगीत से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। घाट पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। वहीं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी नहर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को रोक दिया गया।
More Stories
नई दिल्ली 15 नवंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर – देश की 10 बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ 15 नवंबर 26*आगामी 26 जनवरी तक एक लाख से अधिक युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्रः सीएम योगी*
पूर्णिया 15 नवम्बर 26*कसबा में उमड़ा आस्था का सैलाब, महावीर चौक घाट बना आकर्षण का केंद्र