सहारनपुर ११ मार्च २६ * रूही अंजुम की लखनऊ दस्तक से सियासत गरमाई,अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद देहात सीट पर तेज अटकलें
👉सहारनपुर । समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव रूही अंजुम की लखनऊ में हुई सक्रियता ने सहारनपुर की राजनीति में नया उबाल ला दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से उनकी मुलाकात के बाद जिले के राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोर पकड़ने लगी है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सहारनपुर देहात सीट पर बड़ा दांव खेला जा सकता है। सूत्रों के अनुसार मुलाकात के दौरान रूही अंजुम ने सहारनपुर जिले की राजनीतिक स्थिति, संगठन की मजबूती और कार्यकताओं के जोश को लेकर विस्तार से बातचीत की। बताया जा रहा है कि उन्होंने देहात क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के बढ़ते जनसमर्थन और अपनी सक्रियता को लेकर भी नेतृत्व के सामने मजबूत पक्ष रखा। इधर जिले में यह चर्चा तेजी से फैल रही है
कि समाजवादी पार्टी सहारनपुर देहात सीट पर नए और मजबूत चेहरे को मैदान में उतारने की रणनीति बना रही है। ऐसे में रूही अंजुम का नाम तेजी से उभरकर सामने आ रहा है। माना जा रहा है कि वह इस सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में भी जुटी हुई हैं और लगातार क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने में लगी हैं। रूही अंजुम पिछले काफी समय से सहारनपुर और देहात
क्षेत्र में लगातार सक्रिय दिखाई दे रही हैं। सामाजिक कार्यक्रमों से लेकर जनसंपर्क अभियानों तक उनकी मौजूदगी ने उन्हें इलाके में एक मजबूत और जुझारू नेता के रूप में पहचान दिलाई है। कई मौकों पर उन्होंने स्थानीय मुद्दों को उठाकर जनता के बीच अपनी अलग पहचान भी बनाई है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यदि समाजवादी पार्टी सहारनपुर देहात सीट से रूही अंजुम को मैदान में उतारती है तो चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प और कांटे का हो सकता है। यही वजह है कि उनके नाम की चचाओं ने विपक्षी खेमों में भी हलचल बढ़ा दी है। फिलहाल लखनऊ में हुई यह मुलाकात सहारनपुर की सियासत में एक बड़ा संकेत मानी जा रही है और आने वाले दिनों में इस पर सियासी पारा और चढ़ने के आसार बताए जा रहे हैं।

More Stories
जालौन29अप्रैल26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर उरई से बड़ी खबरें इस वक्त:
पूर्णिया बिहार 29 अप्रैल26 बैंकों पर पुलिस का पहरा: SP के आदेश पर जिलेभर में चेकिंग*
लखनऊ29अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!