पूर्णिया बिहार की 1 अक्टूबर 26* भवानीपुर में सफाई मित्रों का सम्मान, DM अंशुल कुमार के निर्देश पर हुआ भव्य आयोजन*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ़ पूर्णिया डिविजनबिहार
*पूर्णिया बिहार ।* जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार के निर्देश के आलोक में जिले के सभी नगर निकायों में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को नगर पंचायत भवानीपुर में “सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नगर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले सफाई मित्रों का सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
*प्रशस्ति-पत्र देकर बढ़ाया हौसला*
कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत के सभी सफाई मित्रों और सफाई कर्मियों को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। उनके दिन-रात की मेहनत को सलाम किया गया।
*सुरक्षा किट का किया गया वितरण*
सफाई के दौरान सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी सफाई मित्रों के बीच टी-शर्ट, ग्लव्स, टोपी सहित कई आवश्यक सुरक्षा सामग्री का वितरण किया गया। उन्हें कार्यस्थल पर बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बताया गया ताकि वे सुरक्षित और प्रभावी तरीके से अपना काम कर सकें।
*स्वच्छ नगर के लिए जनभागीदारी की अपील*
इस अवसर पर आम नागरिकों से भी स्वच्छता बनाए रखने और सुंदर नगर के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की गई। नगर पंचायत भवानीपुर द्वारा अभियान के तहत स्वच्छता, जन-जागरूकता और कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
More Stories
शामली 1 अक्टूबर 26*उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष पर रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप
मुजफ्फरनगर, 1 अक्टूबर 2026* एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल को सौंपा ज्ञापन
पूर्णिया बिहार 1 अक्टूबर26 पोषण माह पर बच्चों ने बनाई आकर्षक पेंटिंग एवं रंगोली, संतुलित आहार का दिया संदेश*