सतना5अगस्त26*प्रदर्शनकारियों पर FIR कर घिरी पुलिस: आंदोलन की हर तस्वीर में मोहम्मद आरिफ इकबाल, फिर भी नाम गायब*
सतना। बिरला सीमेंट फैक्ट्री के एक कर्मचारी की संदिग्ध मौत के बाद हुए विरोध-प्रदर्शन को लेकर कोलगवां थाना पुलिस की कार्रवाई अब सवालों के घेरे में है।
31 जुलाई 2026 को कर्मचारी की मौत के विरोध में कांग्रेस नेताओं और स्थानीय लोगों ने बिरला रोड पर धरना-प्रदर्शन किया था। इस दौरान सड़क पर बैठकर जमकर नारेबाजी हुई। घटना के बाद पुलिस ने रितेश त्रिपाठी, बालेश त्रिपाठी, गुड्डू परसवारा समेत कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की।
*सबसे बड़ा सवाल*
आंदोलन की हर फोटो और वीडियो में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ इकबाल अन्य नेताओं के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। वो धरने की अगुवाई करते भी दिख रहे हैं।
इसके बावजूद पुलिस ने FIR में मोहम्मद आरिफ इकबाल का नाम शामिल नहीं किया। इसी को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज है।
लोग पूछ रहे हैं –
अगर प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई थी तो सभी पर समान कार्रवाई क्यों नहीं? और अगर प्रदर्शन शांतिपूर्ण था तो फिर बाकी नेताओं पर FIR का आधार क्या है? क्या पुलिस ने मोहम्मद आरिफ को बचाए रखने के लिए ऐसा किया? या पुलिस को सचमुच चेहरा दिखा नहीं? पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि कानून की नजर में सभी समान हैं और कार्रवाई तथ्यों के आधार पर बिना भेदभाव होनी चाहिए। कोलगवां पुलिस और उच्च अधिकारियों से इस संबंध में पक्ष जानने का प्रयास किया जा रहा है।

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त 26 *हर घर तिरंगा अभियान में एसबीआई पेंशनर्स ने लहराई देशभक्ति की अलख*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त26 राहुल के सवालों ने सत्ता को सड़क पर उतारा! इंतखाब आलम का बड़ा बयान*