सतना27मार्च2025*घर में घुसकर चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
सतना, सतना। आशुतोष गुप्ता (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक सतना के कुशल निर्देशन एवं विक्रम सिंह कुशवाह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) के मार्गदर्शन पर ट्रेनी आईपीएस मनीष भारद्वाज द्वारा रात मे घर में घुसकर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
घटना दिनांक 26/03/2025 को फरियादिया व्दारा रिपोर्ट की गयी कि आज दिनांक 26/03/25 के रात 02.00 बजे विनोद कोल निवासी मदनी व्दारा रात मे घर मे घुसकर तार की चोरी किया है, उसके हाथ मे मेरे घर से चुराया हुआ एक तार का बन्डल था तब हल्ला सुनकर आसपास के लोग भी आ गये तब घर के बाहर देखे तो विनोद कोल ने मेरे घर से एक तार का बन्डल चुरा कर घर के बाहर फेक दिया था और दुसरा बन्डल हाथ मे पकडे था जब गाँव के सभी लोग इकट्ठा हो गये तो हम लोगो ने डायल 100 पर फोन किया, पुलिस विनोद कोल को पकड कर अपने साथ थाना लाये । पुलिस विनोद कोल को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जिसे जहाँ से आरोपी को जेल
भेज दिया गया।
नाम पता आरोपी – 01. आरोपी विनोद कोल पिता श्री पट्टू कोल उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम मदनी थाना कोठी जिला सतना।
जप्तशुदा मशरूका – 02 बण्डल तार कीमती 2000 रू.
सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी मनीष भारव्दाज (परि. भा.पु.से.), सउनि. राजबहादुर सिह,
प्र.आर. सुधीश अग्निहोत्री, प्र.आर. महेश बंशल, आर. रामनरेश बैगा, म.आर. रूबी सिह, म.आर. मनीषा तिवारी।

More Stories
भागलपुर 29अप्रैल26*सुल्तानगंज गोलीकांड के मुख्य आरोपी रामधनी यादव की पुलिस मुठभेड़ में मौत, तीन जवान घायल।*
भागलपुर29अप्रैल26* किशोर पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, ‘हाफ मर्डर’ की घटना से इलाके में दहशत
भागलपुर29अप्रैल26* इंटरनेशनल डांस डे पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से आयोजन*