सतना25नवम्बर24*स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी मंदिर में शादी के बाद मुकरा, दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार*
*स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने गुढ़ की युवती से किया था दूसरा विवाह*
सतना। जिले के रामपुर बघेलान ब्लाक के सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ आफिसर) शिवकांत तिवारी निवासी तिघरा को पुलिस ने महिला के साथ धोखाधड़ी और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक, शशिकांत के खिलाफ एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि वह उसकी पत्नी है। वर्ष 2019 से दोनों के संबंध हैं। आरोपित ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और फिर मंदिर में 2021 में शादी की। इसके बाद आरोपित उससे दूरी बनाने लगा। इस दौरान तिवारी ने रीवा जिले के गुढ़ में दूसरी शादी भी कर ली। पुलिस ने बताया कि महिला ने आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसी बीच उसने शुक्रवार को दूसरी महिला से शादी कर ली। आरोपित की पत्नी होने का दावा करने वाली महिला ने इस बात की जानकारी भी पुलिस को दी, जिसके बाद आरोपित की लोकेशन ट्रेस कर उसे पकड़ लिया गया।

More Stories
लखनऊ ११ अप्रैल २६ * थाना समाधान दिवस’ में गूंजे जालसाजी और अवैध कब्जे के मामले ।
अररिया ११ अप्रैल २६ * बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक युवक की दीन दहाड़े धड़ से सर को अलग कर बेरहमी से हत्या कर दिया।
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*केडीए विभाग में अभी भी निष्पक्ष और गहरी व्यापक जांच की ज़रूरत