*सतना22जुलाई26: प्राइवेट एंबुलेंस चालक मचा रहे धमाचौकड़ी, मरीजों से खुलेआम दलाली का खेल*
*सतना,।* जिले में प्राइवेट एंबुलेंस चालकों की मनमानी बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल और निजी नर्सिंग होम के बाहर खड़े एंबुलेंस चालक मरीजों के परिजनों को भ्रमित कर ऊंचे दामों पर सौदा कर रहे हैं। सरकारी दर से 3 से 4 गुना तक वसूली और दलाली का धंधा खुलेआम चल रहा है।
*1. अस्पताल के गेट पर दलालों का जमावड़ा*
शिकायत है कि जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और बड़े निजी अस्पतालों के बाहर प्राइवेट एंबुलेंस चालकों ने अपना नेटवर्क बना लिया है। जैसे ही कोई मरीज आता है, ये दलाल उसे घेर लेते हैं और कहते हैं “यहां इलाज नहीं होगा, फलां अस्पताल ले चलो”।
परिजन घबराहट में इनकी बातों में आकर ज्यादा किराया देने को मजबूर हो जाते हैं।
*2. मनमाना किराया और कमीशन का खेल*
सरकार द्वारा तय दर सतना से रीवा 2500 रुपए, जबलपुर 4000 रुपए है। लेकिन चालक मरीजों से सतना-रीवा के 6000 से 8000 रुपए और सतना-जबलपुर के 12 हजार से 15 हजार रुपए तक मांग रहे हैं।
अंदरखाने अस्पताल के कुछ कर्मचारी और दलाल भी इनसे कमीशन लेते हैं। मरीज को जहां ले जाना है वहां न ले जाकर कमीशन वाले अस

More Stories
कानपुर नगर22जुलाई2026*60 लाख की चोरी का खुलासा शातिर चोर को किया गिरफ्तार*
लखनऊ22जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सतना22जुलाई2026*राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हर तरफ कांग्रेस का प्रदर्शन, लोगो में भारी आक्रोश, जगह जगह पुतला दहन*