March 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बिहार २४  दिसंबर २५ * बिहार में 28 दिसंबर तक शीतलहर से राहत नहीं। ....`

सतना21दिसंबर 25*PWD की ‘लीपापोती’ उजागर घटिया सडक निर्माण पर मंत्री प्रतिमा बागरी का एक्शन

सतना21दिसंबर 25*PWD की ‘लीपापोती’ उजागर घटिया सडक निर्माण पर मंत्री प्रतिमा बागरी का एक्शन

कार्यपालन यंत्री को फटकार ठेका निरस्त

सतना मध्य प्रदेश से आरती कपूर कई रिपोर्ट यूपीआजतक 

सतना *सरकारी निर्माण कार्यों में संविदाकार और अधिकारियों की मिलीभगत से किस तरह गुणवत्ता से समझौता किया जाता है, इसका ताजा उदाहरण कोठी तहसील में देखने को मिला। पोडी-मनकहरी मार्ग (लम्बाई 3.00 कि.मी.) के नवीनीकरण के नाम पर खानापूर्ति की जा रही थी, जिसकी पोल आज औचक निरीक्षण में खुल गई।
राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी जब निरीक्षण के लिए पहुँची, तो सडक की हालत ‘देख विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खडे हो गए “क्या है पूरा मामला?”
PWD विभाग द्वारा कराई जा रही इस सडक में डामर की गुणवत्ता और मोटार् मानकों के अनसार नहीं थी। निरीक्षण के दौरान जब कार्यपालन यंत्री बी.आर. सिंह से जवाब तलब किया गया. तो उन्होंने मामले को हल्का करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि “कुछ हिस्से रिजेक्ट किए गए हैं,” लेकिन जमीनी हकीकत यह थी कि पूरी सड़क ही निम्न स्तर की बनी थी।