शिकोहाबाद14फरवरी24*एटीएम कार्ड बदलकर 38हजार उड़ाए
शिकोहाबाद। नारायण होटल के पास एटीएम से धन निकासी करने आए एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर हजारों रुपए की निकासी कर ली गई। जब पीड़ित को मामले की जानकारी हुई तो उसने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
राजेश पुत्र चोब सिह निवासी नगला हीरा सिह मंगलवार को नारायण होटल के पास एक एटीएम से 2 हजार रुपए की निकासी करने आए थे। उन्होंने रुपए कार्ड डालकर रुपए निकाले। इसी दौरान एटीएम केंद्र पर मौजूद दो युवकों ने उसका एटीएम कार्ड को बदल लिया। पीड़ित के जाते ही उन्होंने 38000 रुपए की निकासी कर ली। जैसे ही पीड़ित को घटना की जानकारी हुई उन्होंने बैंक को अवगत कराया। उसके बाद सायबर थाने में शिकायत की। बुधवार को पीड़ित ने थाने पहुँचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

More Stories
हरिद्वार 5सितंबर 26*कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर श्री बहावलपुर भवन ट्रस्ट समिति की तैयारियां, हरिद्वार में श्रद्धालुओं में उत्साह
सुलतानपुर5 सितंबर26* प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. के. सी. त्रिपाठी नहीं रहे, चिकित्सा जगत में शोक की लहर*
नई दिल्ली 5 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*