October 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 10 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ 10 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 10 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡️ लखनऊ : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा का बयान. बीजेपी सरकार पर साधा जमकर निशाना. गिरते जनाधार से बीजेपी बौखलाई- आराधना. बीजेपी पर महिला विरोधी मानसिकता का आरोप. पेपर लीक मुद्दे पर युवाओं के समर्थन का जिक्र.

➡️ लखनऊ : नवागत DCP ट्रैफिक अर्पित विजयवर्गीय ने संभाली कमान. कार्यभार संभालते ही यातायात व्यवस्था की समीक्षा बैठक. यातायात नियमों के पालन के लिए दिए सख्त निर्देश.

➡️ फतेहपुर : NHM संविदा कर्मचारियों ने भरी हुंकार. नियमितीकरण की मांग पर प्रदर्शन का ऐलान. समान कार्य-समान वेतन की मांग. CMO कार्यालय में किया धरना-प्रदर्शन.

➡️ चमोली : हेमकुण्ड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद. 3.84 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन. सेना के बैंड, वाहेगुरु जी के जयकारों के बीच समापन. पाकिस्तान से जत्था भी अंतिम अरदास में शामिल.

➡️ हाथरस : युवक ने खाया जहरीला पदार्थ. पत्नी और परिजनों पर गंभीर आरोप. गंभीर हालत में युवक हायर सेंटर रेफर. सासनी क्षेत्र के नगला नई का मामला.

➡️ हाथरस : DM, SP ने सासनी क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण. गांव समामई स्थित अस्थाई गौशाला का लिया जायजा. गौशाला में चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण. पराग डेयरी परिसर स्थित अस्थाई गौशाला का भी निरीक्षण. गौशालाओं में व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने पर दिया जोर.

➡️ प्रयागराज : यूपी STF को मिली बड़ी सफलता. वांछित दो आरोपी प्रयागराज से गिरफ्तार. महाराष्ट्र में चुनाव की रंजिश में हत्या का आरोप. आरोपी संतोष कनौजिया, अमित सिंह अरेस्ट. नैनी थाना क्षेत्र के अरैल सेल्फी पॉइंट से गिरफ्तारी. पहले तीन अन्य साथियों की गिरफ्तारी हो चुकी.

➡️ कन्नौज : थाना समाधान दिवस में पहुंचे DM, SP. कई शिकायतों को DM ने कराया निस्तारण. SP ने पुलिस संबंधित शिकायतों का कराया समाधान. सदर कोतवाली में पहुंचे DM, SP.

➡️ दिल्ली : CJP अध्यक्ष अभिजीत दिपके की दादी का निधन. अभिजीत दिल्ली में विरोध प्रदर्शन में पहुंचे हैं. अभिजीत दिपके को मामले की जानकारी दी गई.

➡️ वाराणसी : BHU में 17 दिनों के बाद ABVP का धरना समाप्त. कुलपति ने जूस पिलाकर धरने को करवाया समाप्त. चीफ प्रॉक्टर पर लगे आरोपों की जांच का निर्देश. कमेटी गठित कर 45 दिनों में रिपोर्ट सौंपने का आदेश. जांच तक पद से हटाए गए चीफ प्रॉक्टर.

➡️ कानपुर : 101 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए. मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 27 लाख. दक्षिण जोन की सर्विलांस, CEIR टीम ने की कार्रवाई. मोबाइल धारकों को लौटाए उनके खोए हुए मोबाइल.

➡️ बदायूं : सहसवान क्षेत्र में शराब की ओवररेटिंग. परेशान ग्राहक ने वीडियो वायरल किया. मामले में जांच और कार्रवाई की मांग की. सुल्तानपुर और खंदक गांव का मामला.

➡️ हापुड़ : UGC रोलबैक को लेकर जोरदार प्रदर्शन. सवर्ण समाज ने सांसद, MLA की गाड़ी रोकी. सांसद अतुल गर्ग, MLA धर्मेश तोमर की गाड़ी रोकी. किसी कार्यक्रम में जा रहे थे सांसद और विधायक. धौलाना क्षेत्र के तहसील के पास का मामला.

➡️ लखनऊ : मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम. पूर्व विधायक रेहान नईम ने कराया भव्य आयोजन. सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी. नेताजी सभी वर्गों को साथ लेकर चलते थे- रेहान नईम.

➡️ जालौन : खाद की दुकान पर प्रशासन का छापा. खाद की ओवररेटिंग की शिकायत पर छापा. प्रशासनिक टीम ने पहुंचकर की पड़ताल. बिक्री का मिलान नहीं होने पर की कार्रवाई. जय बालाजी इंटरप्राइजेज खाद की दुकान सील. कोंच तहसील क्षेत्र के नदीगांव का मामला.

➡️ दिल्ली : दिल्ली पुलिस की प्रदर्शन पर बड़ी कार्रवाई. 3000 से ज्यादा लोग हिरासत में लिए गए. 3000 से अधिक प्रदर्शनकारी पकड़े गए. ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है.

➡️ इटावा : लीकेज सिलेंडर से लगी भीषण आग. श्राद्ध का खाना बनाते समय हादसा. खाना बना रही दो महिलाएं झुलसीं. बचाने को दौड़े दो पुरुष भी झुलसे. कुल 5 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर. सभी घायल PGI सैफई रेफर किए गए. दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग बुझाई. कोतवाली भरथना के शुक्लागंज की घटना.

➡️ मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान हिरासत में लिए गए. मुंबई में प्रदर्शन के दौरान इमरान हिरासत में लिए गए. अभिनेता आमिर खान के भांजे हैं इमरान खान.

➡️ बहराइच : सड़क किनारे मिला लाइन मैन का शव. झाड़ियों में शव मिलने से फैली सनसनी. बौंडी निवासी 35 वर्षीय रामतेज का शव. मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच. गांव का शिवपूजन अपने साथ ले गया था. बिजली लाइन सही करते समय रामतेज घायल. इलाज मिलने के कारण घायल की मौत. शव को झाड़ियों में छिपा गया शिवपूजन. पत्नी की तहरीर पर आरोपी शिवपूजन पर FIR दर्ज. बहराइच के थाना बौंडी इलाके का पूरा मामला.

➡️ बस्ती : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदाकर्मियों का प्रदर्शन. चिकित्सकों व कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार. CMO कार्यालय पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी. 1100 की संख्या में चिकित्सकों ने किया कार्य बहिष्कार.

➡️ सहारनपुर : गंगोह में नौ वर्षीय छात्रा से मारपीट. गंगोह पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य पर आरोप. छात्रा के शरीर पर चोट के निशान. पिता अब्दुल ने पुलिस से की शिकायत. थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र, कार्रवाई की मांग.

➡️ चेन्नई : नेता विपक्ष राहुल गांधी चेन्नई पहुंचे. तमिलनाडु CM विजय से मुलाकात की. दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत. दोनों ने कई राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की. राहुल छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए पहुंचे.

➡️ आगरा : सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला अरेस्ट. साइबर क्राइम पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर वीरू शर्मा. 12वीं पास आरोपी बांट रहा था नौकरी के नियुक्ति पत्र. पुलिस से लेकर सचिवालय तक नौकरी दिलाने का झांसा. स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी. UP मेट्रो, राजस्थान शिक्षा विभाग में नौकरी का देता था झांसा.

➡️ आगरा : पर्यटकों को परेशान करने वाले 5 लपके अरेस्ट. ताजमहल के पास पर्यटकों को परेशान करते थे. पर्यटकों को घेरकर परेशान करने का था आरोप. ताजमहल घुमाने के नाम पर करते थे परेशान. होटल बुकिंग और गाइड दिलाने का देते थे झांसा. थाना ताजगंज, ताजमहल के पास का मामला.

➡️ सहारनपुर : अवैध हथियारों के गिरोह पर बड़ा प्रहार. STF, पुलिस ने बाप-बेटे को किया गिरफ्तार. 32 लाख नगदी, 4 दो नाली बंदूकें बरामद. बिना नंबर प्लेट की कार जब्त की गई. खारा पावर हाउस के पास पकड़े गए आरोपी.

➡️ गोरखपुर : घरेलू गैस सिलेंडर ठीक करते समय हादसा. असावधानी के चलते मकान में आग लगी. चपेट में आकर बुजुर्ग दंपती समेत 4 झुलसे. घायलों में गैस एजेंसी का हाकर भी शामिल. 3 घायलों को BRD मेडिकल कॉलेज में भर्ती. एक घायल का निजी अस्पताल में उपचार जारी. CO गोरखनाथ और शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड टीम ने मौके पर आग बुझाई. घायलों को देखने BRD पहुंचे SSP डॉ. कौस्तुभ. शाहपुर क्षेत्र के राप्तीनगर फेज 1 का मामला.

➡️ लखनऊ : CM योगी के बयान पर अखिलेश यादव का जवाब. लोकसभा चुनाव भूल गए क्या?- अखिलेश यादव. दान चोरों को हराने के लिए PDA प्रहरी काफी- अखिलेश. बाकी कसर अयोध्या की माताएं पूरी कर देंगी- अखिलेश. ‘जिन्होंने दुखी मां का अपमान करते अहंकारियों को देखा है’. अयोध्या में आपकी तरफ से कोई नहीं लड़ना चाहता- अखिलेश. इस बार जनता घमंड का सारा पानी उतार देगी- अखिलेश. पावन स्थलों पर वनस्पतिजीवियों का कोई काम नहीं- अखिलेश.

➡️ शामली : शामली पहुंचे एडीजी जोन भानु भास्कर. शामली कोतवाली का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान थाने की व्यवस्था

Taza Khabar