वाराणसी9जुलाई25*वाराणसी में दो सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर,
खतरे से निशान से 7 मीटर नीचे पानी, बढ़ी निगरानी
वाराणसी। गंगा का जलस्तर दो सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है। इससे घाटों के बीच संपर्क टूटने लगा है। मंगलवार को गंगा का जलस्तर 63.34 मीटर दर्ज किया गया, जो अब भी खतरे के निशान से लगभग 7 मीटर नीचे है। गंगा हर घंटे 2 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है।
बढ़ते जलस्तर के चलते गंगा आरती के स्थलों को स्थानांतरित किया जा रहा है। सबसे पहले अस्सी घाट पर आरती स्थल बदला गया, और अब धीरे-धीरे आरती की जगह सीढ़ियों की ओर खिसक रही है। आरती देखने के लिए दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु अब बजड़ों (नावों) और ऊपरी सीढ़ियों का सहारा ले रहे हैं।
वाराणसी में गंगा का 70.26 मीटर, खतरे का निशान 71.26 मीटर, और अब तक का सर्वाधिक जलस्तर 73.90 मीटर (वर्ष 1978) दर्ज किया गया था। प्रशासन स्थिति पर निगरानी रखे हुए है

More Stories
नई दिल्ली 24 मार्च 26*’अगर जंग जारी रही तो दुष्परिणाम तय’, राज्यसभा में बोले पीएम मोदी, सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई*
गोरखपुर 24 मार्च 26*गोरखपुर में 100 करोड़ का साइबर महाघोटाला बेनकाब:
बीघापुर-उन्नाव*24 मार्च 26*भ्रष्टाचार में शिक्षा विभाग बटोर रहा सुर्खियां*