वाराणसी31मई24*केरल पहुंचा मानसून, यूपी में इस दिन होगा वारिस, बिहार में बारिश ने दी दस्तक।
वाराणसी से प्राची रॉय की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
इस समय यूपी में चिलचिलाती गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। बुधवार शाम को हुई बूंदाबांदी से भी राहत नहीं मिली। वाराणसी में गुरुवार को 47.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। भीषण गर्मी से जनता का बुरा हाल है और बढ़ते पारा के वजह से सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं। प्रदेश के कई ऐसे जिले हैं जहां पर तापमान 45-47 डिग्री सेल्सियस के आसपास है।
यूपी में लू से अब तक 23 लोगों की मौत हो गई है। भीषण गर्मी की वजह से जनजीवन के साथ वन्य जीवन भी प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी दो दिन तक यूपी में लू और गर्मी परेशान करेगी्। हालांकि, अगले तीन दिन में आंधी-बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। बिहार में मानसून ने दस्तक दे दी है। ऐसे में उम्मीद है कि यूपी में भी शुक्रवार या शनिवार तक बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने शुक्रवार के मौसम के लिए ऑरेज अलर्ट जारी किया है। यूपी में एक या दो स्थानों पर और पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर लू का प्रकोप बढ़ सकता है। इसके साथ ही पश्चिमी यूपी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है। 31 मई को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने के साथ ही कहीं-कहीं पर गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इनमें वाराणसी सहित पूर्वांचल के कई जिले शामिल है।
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 18 से 20 जून के बीच मॉनसून की एंट्री हो सकती है। अनुमान है कि 20 जून तो दक्षिणी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मॉनसून प्रवेश करेगा। इस दौरान वाराणसी, इलाहाबाद, गोरखपुर, देवरिया और आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है।

More Stories
कौशाम्बी 11फ़रवरी 26*जीआईसी विद्यालय में कक्षा 10 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित*
अयोध्या 11 फ़रवरी 26*रूदौली विधायक रामचंद्र यादव ने आग पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता और राहत सामग्री वितरित की
हरदोई ११ फरवरी २६ * धामापुर फ्लाईओवर पर पलटी गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक सुरक्षित; मौके पर जुटी भीड़, बाद में पहुँची पुलिस