वाराणसी30मई24*लोकसभा चुनाव में सफलता के लिए दांडी संयासियों ने दिया आशीर्वचन कहा -विजयी भव:_*
*लोकसभा चुनाव में सफलता तथा कन्याकुमारी में प्रधानमंत्री की साधना की पूर्ति के लिए दांडी संयासियों ने दिया आशीर्वचन कहा -विजयी भव:_*
वाराणसी। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने और उनके विजय की कामना को लेकर आज काशी में अस्सी स्थित मछली बंदर मठ में दडी संन्यासियों ने उन्हें विजई भव का आशीर्वाद दिया तथा कन्याकुमारी में उनकी साधना की सफलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना की ।
इस अवसर पर काशी दंडी संन्यासी सभा ने उन्हें “राष्ट्र संत” की उपाधि से भी विभूषित किया और चुनाव के पूर्व ही उनका राजतिलक कर उन्हे विजय-आशीष दिया ।
इस अवसर पर “दिव्यांग बंधु” डा. उत्तम ओझा जी ने कहा -यह सनातन संस्कृति है कि किसी भी कार्य की के प्रारंभ से पहले संतों से आशीर्वाद तथा अनुमति ली जाती है इसी क्रम में हम सब भी आज सन्यासियों संतों से उनका आशीर्वाद लेने आए हैं ।
काशियाना फाउंडेशन के सुमित सिंह ने कहा -किसी भी कार्य की सिद्धि के लिए धर्म पथ पर चलना अनिवार्य है और यही इस कार्यक्रम का भी उद्देश्य है ।
धन्यवाद ज्ञापन देते हुए आशीष गुप्ता ने कहा -संन्यासियों का आशीर्वाद कभी विफल नहीं होता और यही आशीर्वाद माननीय नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने में सहायक सिद्ध होगा ।
इस कार्यक्रम में मदन मोहन वर्मा, देवेश सिंह, आशीष गुप्ता, प्रदीप सोनी, आशीष सेठ आदि उपस्थित रहे ।
मठ मछली बंदर के आचार्य विमल महंत विमल देव आश्रम जी महाराज ने कहा कि -मोदी जी एक संत पुरुष है उनके प्रधानमंत्री बनने से,उनकी विजई होने से समस्त विश्व में भारत का सम्मान बढ़ेगा धर्म की जय होगी और अधर्म का नाश होगा ।
संयासियों में स्वामी मनीषा आश्रम,स्वामी रणछोड़ आश्रम,स्वामी गुरु आश्रम,स्वामी विजय आश्रम,स्वामी प्रणव आश्रम काशी के प्रमुख दंडी संन्यासी उपस्थित रहें

More Stories
उन्नाव11 फ़रवरी 26*उन्नाव: सड़क हादसे में युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर फैक्ट्री गेट पर हंगामा*
जोधपुर 11 फ़रवरी 26*राजस्थान मे भर्ती परीक्षाओ मे OBC आरक्षण के साथ हो रहा निरंतर खिलवाड बेहद चिंताजनक है।
लखनऊ 11 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….