वाराणसी26मई24*अंतिम चरण के लिए भाजपा ने लगायी ताकत: वाराणसी समेत पूर्वांचल में जुटेंगे कई दिग्गज,
वाराणसी से प्राची राय यूपीआजतक
वाराणसी ओ26/05/24
छ: चरणों के चुनाव के समाप्त होने के बाद भाजपा ने सातवें व अंतिम चरण के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकी है। सातवें चरण में नरेन्द्र मोदी की साख पर दांव लगा हुआ है। जिसे लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। पीएम ने जो नारा दिया है, ‘अबकी बार 400 पार’, उसके लिए भाजपा एड़ी चोटी का जोर लगाने जा रही है। भाजपा के कई दिग्गज ताबड़तोड़ जनसभाएं व रैलियां करेंगे। रविवार को पीएम मोदी समेत सीएम योगी, केंद्रीय व यूपी कैबिनेट के कई मंत्री अलग-अलग सीटों पर चुनाव प्रचार करेंगे। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र में पीएम मोदी के लिए वोट मांगेंगे। मोहन यादव की यादवों में अच्छी घुसपैठ है। वह केंद्र सरकार के योजनाओं के जरिए यादव वोटबैंक साधेंगे। सीएम योगी दो दिनों से वाराणसी प्रवास पर हैं। शनिवार को उन्होंने जहां वाराणसी लोकसभा के लिए अस्सी घाट पर जनसभा किया, वहीं रविवार को चंदौली लोकसभा अंतर्गत शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के जाल्हूपुर में जनसभा करेंगे। इसके साथ ही वह गाजीपुर और गोरखपुर भी जाएंगे। बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी देवरिया में पीएम की जनसभा में मौजूद रहेंगे। एमपी के सीएम मोहन यादव वाराणसी में जनसभा को संबोधित करेंगे। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मऊ में पीएम मोदी की जनसभा में शामिल होने के साथ ही वाराणसी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 4 जून 26 APK फाइल का झांसा देकर मुखिया का नंबर पोर्ट, साइबर थाना ने दिलाई राहत
सहारनपुर4जून2026*स्पेयर पार्ट्स कारोबारी की पत्नी पूनम हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया
लखनऊ4जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*