May 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

वाराणसी19मई26*दिव्यांग बच्चों के बीच बांटी गई स्टेशनरी, सेवा का अनोखा उदाहरण

वाराणसी19मई26*दिव्यांग बच्चों के बीच बांटी गई स्टेशनरी, सेवा का अनोखा उदाहरण

वाराणसी19मई26*दिव्यांग बच्चों के बीच बांटी गई स्टेशनरी, सेवा का अनोखा उदाहरण

वाराणसी*🎤 यूपीआजतक
वाराणसी से नीलिमा रॉय की रिपोर्ट
🔴 एंकर इंट्रो

वाराणसी में दिव्यांग बच्चों के चेहरे उस समय खुशी से खिल उठे, जब अन्नपूर्णा सामाजिक सेवा समिति की ओर से उनके बीच स्टेशनरी सामग्री, शीतल पेय और नाश्ते का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंदिर विद्यालय, काशी विद्यापीठ परिसर में किया गया, जहां बच्चों के उज्जवल भविष्य को लेकर समाजसेवियों ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।
🎥 वीओ-1
वाराणसी के मंदिर विद्यालय, काशी विद्यापीठ परिसर में अन्नपूर्णा सामाजिक सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों को पढ़ाई के लिए किताबें, कॉपियां और पेन वितरित किए गए। साथ ही बच्चों को शीतल पेय और नाश्ता भी कराया गया।
🎥 वीओ-2
संस्था की अध्यक्ष नीलिमा राय ने कहा कि शिक्षा समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार है और जरूरतमंद विद्यार्थियों तक शैक्षिक सामग्री पहुंचाना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संस्था आगे भी इसी प्रकार सेवा कार्य करती रहेगी ताकि कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रह जाए।
🎥 वीओ-3
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की इंचार्ज डॉ. अनीता गौतम द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए किए जा रहे सहयोगात्मक और रचनात्मक कार्यों की भी सराहना की गई। बच्चों को कुशलता और आत्मनिर्भरता के लिए विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा गया है, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहनीय पहल बताया।
🎥 क्लोजिंग
इस अवसर पर नीलिमा राय, कुसुमलता, रजनीश तिवारी, रजत श्रीवास्तव और आयुष्मान सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
🎤 कैमरामैन के साथ नीलिमा रॉय, यूपीआजतक, वाराणसी।

Taza Khabar