वाराणसी15मई24*आज रात फिर काशी आयेगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
वाराणसी से प्राची राय की रिपोर्ट यूपीआजतक
–
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार देर रात फिर काशी आएंगे। ऐसा पहली बार होगा कि जब पीएम अपना दौरा पूरा करके गए और उसके दूसरे दिन फिर से काशी आएंगे।
प्रधानमंत्री बुधवार की रात बाबतपुर एयरपोर्ट (Varanasi LBS Airport) पहुंचेंगे। इसके बाद वहां से बरेका (BLW) जाएंगे और ऑफिसर्स गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। गुरुवार की सुबह वह भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे, फिर चुनावी जनसभा के लिए आजमगढ़ (Azamgarh) रवाना हो जाएंगे।
लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के सातवें अंतिम चरण में वाराणसी समेत पूर्वांचल के 13 सीटों पर मतदान होना है। इसके अलावा बिहार के बक्सर, सासाराम और आरा समेत बिहार के आठ लोकसभा क्षेत्र में भी सातवें चरण में ही मतदान होना है। इन सभी लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं से प्रधानमंत्री रूबरू होंगे। ऐसे में बनारस (Varanasi) में उनकी आवाजाही और रात्रि विश्राम का सिलसिला आगामी दो हफ्ते तक जारी रहेगा।
इसके अलावा चुनाव प्रचार समाप्त होने से पहले प्रधानमंत्री मतदाताओं से जनसंपर्क करने के लिए काशी आएंगे।

More Stories
अमरोहा23जुलाई26*रीलबाज तीन सगी बहनों ने कैमरामैन से शादी की:* मंदिर में सात फेरे लिए,
आगरा23जुलाई26*आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के वर्ष 2021 के चर्चित फैक्ट्री संचालक नरेश कुमार हत्याकांड में दोषियों को जुर्माना के साथ आजीवन कारावास
लखनऊ23जुलाई26*लखनऊ-सचिवालय परिसर में बनेगा आधुनिक फुट ओवरब्रिज।*