March 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

वाराणसी 24 मार्च 26*Varanasi Weather : मार्च में फिर एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, आंधी-बारिश के आसार*

वाराणसी 24 मार्च 26*Varanasi Weather : मार्च में फिर एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, आंधी-बारिश के आसार*

वाराणसी 24 मार्च 26*Varanasi Weather : मार्च में फिर एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, आंधी-बारिश के आसार*

वाराणसी से नीलिमा राय कि खास खबर यूपीआजतक 

*वाराणसी।* मार्च माह में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिनों में दूसरी बार बारिश होने की संभावना जताई गई है। उत्तर भारत में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

विशेषज्ञों के मुताबिक 27 से 28 मार्च के बीच वर्षा के संकेत हैं, जबकि 3 से 4 दिनों तक बादल छाए रहने की भी संभावना है। इससे पहले महीने की शुरुआत में भी पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हुई थी, और अब एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

सोमवार को पूरे दिन तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 0.7 डिग्री नीचे 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि हवा की गति सामान्य बनी रही।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मार्च में इस तरह की बारिश थोड़ी असामान्य मानी जाती है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह बदलाव संभव है। फिलहाल किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन मौसम के बदलते रुख को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Taza Khabar