वाराणसी 21 अप्रैल 26*दो दिवसीय दौरे पर आज काशी आयेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम*
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार से दो दिवसीय काशी दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह शाम करीब पांच बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस जाएंगे और फिर काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। तत्पश्चात वह बरेका गेस्ट हाउस पहुंचकर प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री वाराणसी में रात्रि प्रवास भी करेंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन और प्रस्थान के समय प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। उनके रूट पर जीरो ट्रैफिक व्यवस्था रहेगी, जिससे आम लोगों को कुछ समय के लिए परेशानी हो सकती है।

More Stories
लखनऊ21 अप्रैल 26*‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ का आयोजन, बड़ी संख्या में मातृशक्ति की भागीदारी*
मिर्ज़ापुर 21 अप्रैल 26*The Family Dental Hospital’ का भव्य शुभारंभ:
नोएडा 21 अप्रैल 26*महादेव अपार्टमेंट में चुनाव स्थगित: *नई मतदाता सूची में सभी भवन स्वामियों को शामिल करने की मांग तेज*