वाराणसी 2 मार्च 26*दिनांक 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को काशी में ग्रस्तोदित चंद्र ग्रहण घटित होगा। धर्मशास्त्रों के अनुसार चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पूर्व से सूतक का विधान बताया गया है।
वाराणसी से नीलिमा राय कि खास खबर यूपीआजतक
*श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास, वाराणसी*
*दिनांक: 1 मार्च 2026*
विक्रम संवत 2082, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा, दिनांक 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को काशी में ग्रस्तोदित चंद्र ग्रहण घटित होगा। धर्मशास्त्रों के अनुसार चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पूर्व से सूतक का विधान बताया गया है।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की परंपरा के अनुसार ग्रहण के समय मंदिर का कपाट ग्रहण प्रारंभ होने से डेढ़ घंटे पूर्व बंद किया जाता है।
काशी में 3 मार्च 2026 को—
1. चंद्रोदय: सायं 5:59 बजे
2. ग्रहण मोक्ष: सायं 6:47 बजे
उक्त परंपरा के अनुसार श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का कपाट अपराह्न 4:30 बजे बंद कर दिया जाएगा।
ग्रहण मोक्ष के पश्चात शास्त्रोक्त विधि से उग्रह (मोक्ष) पूजन सम्पन्न किया जाएगा। पूजन उपरांत शुद्धिकरण एवं आवश्यक धार्मिक विधि-विधान पूर्ण करने के बाद सायं 7:15 बजे के पश्चात मंदिर का कपाट समस्त श्रद्धालुओं एवं जनमानस के लिए पुनः खोल दिया जाएगा।
मंदिर प्रशासन श्रद्धालुओं से अनुरोध करता है कि वे उक्त समय-सारिणी को ध्यान में रखते हुए अपने दर्शन की योजना बनाएं तथा मंदिर परिसर में शांति एवं अनुशासन बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।
*II श्री काशीविश्वनाथो विजयतेतराम II*

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त 26 *हर घर तिरंगा अभियान में एसबीआई पेंशनर्स ने लहराई देशभक्ति की अलख*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त26 राहुल के सवालों ने सत्ता को सड़क पर उतारा! इंतखाब आलम का बड़ा बयान*