वारणशी २७ दिसंबर २५ * काशी के आंगन में सजेगा ‘राष्ट्रीय खेल कुंभ
काशी के आंगन में सजेगा ‘राष्ट्रीय खेल कुंभ’, महापौर व डिप्टी सीएम ने पीएम को सौंपा आमंत्रण
72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप: प्रधानमंत्री की प्रेरणा से वाराणसी को मिला मेजबानी का गौरव
4 से 11 जनवरी तक सिगरा स्टेडियम में जुटेगा देशभर के खिलाड़ियों का रेला, नंदू-नीरा होंगे शुभंकर
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘खेलो इंडिया’ विजन के तहत उनकी अपनी कर्मभूमि काशी अब खेल जगत के एक बड़े गौरवशाली अध्याय की साक्षी बनने जा रही है। आगामी 4 जनवरी 2026 से सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाली 72वीं सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला) की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। इस खेल महाकुंभ को ऐतिहासिक बनाने के क्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष व महापौर अशोक कुमार तिवारी एवं उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व यूपी वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष बृजेश पाठक ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
महापौर व डिप्टी सीएम ने प्रधानमंत्री को इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप का औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा। मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने इस भव्य आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं और इसे युवाओं के लिए बेहद प्रेरणादायक बताया। यह पहला अवसर है जब पूर्वांचल में इस स्तर की राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित हो रही है, जो काशी की खेल अधोसंरचना को नई पहचान देगी।
नंदू और नीरा बढ़ाएंगे उत्साह
इस चैंपियनशिप को खास बनाने के लिए स्थानीय संस्कृति से जुड़े शुभंकरों का चयन किया गया है। नंदी से प्रेरित ‘नंदू’ और गंगा डॉल्फिन ‘नीरा’ इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आधिकारिक शुभंकर होंगे। आयोजन को पारदर्शी बनाने के लिए खिलाड़ियों का औचक एंटी-डोपिंग टेस्ट भी किया जाएगा और मैचों का लाइव प्रसारण यूट्यूब चैनल पर होगा।
एक नजर में चैंपियनशिप का स्वरूप:
स्थान: डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा, वाराणसी।
तिथि: 4 से 11 जनवरी 2026 तक मुकाबले खेले जाएंगे।
सहभागिता: देशभर से कुल 73 टीमें (पुरुष व महिला) हिस्सा लेंगी।
खिलाड़ी: 1000 से अधिक धाकड़ खिलाड़ी काशी की धरती पर अपना दमखम दिखाएंगे।

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,